मुश्किल फैसला लेकिन जिंदगी में आगे बढ़ना होता है... सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम का बड़ा ऐलान
इस्लामाबाद: सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने एक अहम फैसला लिया है। करीब 20 साल से कराची में रह रहे गुलाम अब शहर बदल रहे हैं। गुलाम ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वाीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि बीते एक साल में काफी कुछ बदल गया है। अपने बच्चों को वापस लाने के लिए कोशिशे कीं और बहुत कुछ घटित हुआ लेकिन बहुत सी चीजें आपके हाथ में नहीं होती और कई बदलाव जिंदगी में आने ही होते हैं। गुलाम ने कहा कि इसे भी जिंदगी में एक नई शुरुआत की तरह कह सकते हैं, मैंने करीब 20 साल बाद कराची छोड़ने का फैसला लिया है।











