द फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, दाऊद इब्राहिम किस अस्पताल में हैं और उसकी हालत कैसी है, इस पर रहस्य बना हुआ है। इसकी वजह ये है कि पाकिस्तानी और भारतीय दोनों देशों के ही अफसरों ने आधिकारिक तौर पर इस खबर की पुष्टि नहीं की है। दाऊद की अचानक तबीयत बिगड़ने पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि इसका कारण जहर हो सकता है। इस चर्चा की वजह ये भी है कि पाकिस्तान में हाल के दिनों में कई आतंकियों की हत्याएं हुई हैं, जो भारत ही हिट लिस्ट में थे। इनमें कुछ को जहर दिए जाने की भी बात सामने आई है।
क्या पाकिस्तान में मर गया दाऊद? जहर से जान जाने की अटकलें, जानिए सोशल मीडिया पर चल रही क्या चर्चा
इस्लामाबाद: कई साल से पाकिस्तान में रह रहे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसी चर्चा है कि गंभीर हालत में दाऊद को कराची के एक अस्पताल में लाया गया। जिसके बाद उसका इलाज किया जा रहा है। दावा किया जा रह है कि दाऊद को उसके घर पर ही जहर दिया गया है, जिससे उसकी हालत बिगड़ी है। हालांकि इन रिपोर्ट की पुष्टि नहीं हो सकी है। 67 साल के दाऊद पर भारत में कई केस हैं, जिनसे बचते हुए वह कई सालों से कराची में रह रहा है।











