दिल्ली की जामा मस्जिद पर काफिरों का कब्जा और तुम लोग... अफगानिस्तान में क्रिकेट की चर्चा पर भड़का तालिबानी मौलाना
काबुल: अफगानिस्तान की टीम ने वेस्टइंडीज में हो रहे टी-20 क्रिकेट वर्ल्डकप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है। अपने देश की टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने भारत की तारीफ करते हुए शुक्रिया कहा। क्रिकेट टीम की मदद के लिए भारत का धन्यवाद करना तालिबान के ही कुछ मौलानाओं को पसंद नहीं आया है। अफगान तालिबान के बुद्धिजीवी और विचारक कहे जाने वाले शेख हमासी ने इसके लिए जमकर अपनी सरकार को फटकार लगाई है। अफगानिस्तान की घटनाओं पर नजर रखने वाले महाज नाम के एक्स हैंडल से जारी एक ऑडियो क्लिप में ये दावा किया गया है।











