क्रिकेटर उमेश यादव ने किए महाकाल दर्शन, मंत्रों का जाप किया

क्रिकेटर उमेश यादव ने किए महाकाल दर्शन, मंत्रों का जाप किया

उज्जैन । भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने सोमवार तड़के भगवान महाकाल के दर्शन किए। उमेश यादव अपनी पत्नी तान्या के साथ भस्म आरती दर्शन में शामिल हुए। भगवान महाकाल के दर्शनों के उपरांत उन्‍होंने नंदी हाल में बैठकर मंत्रों का जाप भी किया।

अनेक दिग्‍गज खिलाड़ी कर चुके हैं भगवान महाकाल के दर्शन

उल्लेखनीय है कि क्रिकेट सितारे समय-समय पर महाकाल दर्शन करने आते रहे हैं। विराट कोहली से लेकर अनेक दिग्गज खिलाड़ी बाबा महाकाल को शीश नवा चुके हैं।

सोला पहनकर गर्भगृह में जाकर जलाभिषेक किया

सोमवार तड़के उमेश यादव उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने सोला पहनकर गर्भगृह में जाकर जलाभिषेक किया। पुजारियों ने उन्हें महाकाल मंदिर से जुड़ा इतिहास भी बताया।

उमेश यादव ने अपने फोटो फेसबुक पर शेयर किए

दर्शन के बाद उमेश यादव ने अपने फोटो फेसबुक पर शेयर किए। बता दें कि उमेश यादव पूर्व में भी महाकाल मंदिर दर्शन करने आते रहे हैं।
Advertisement