भोपाल। शिवराज सरकार के विरुद्ध कांग्रेस अब हमले और तेज करेगी। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ सरकार के विरुद्ध आरोप पत्र जारी करेंगे। पहली किस्त में प्रमुख विषयों को शामिल किया गया है। जबकि, दूसरी किस्त में विभागवार आरोप पत्र जारी होगा।
प्रदेश कांग्रेस ने सरकार के विरुद्ध आरोप पत्र तैयार करने के लिए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा.गोविंद सिंह की अध्यक्षता में समिति बनाई थी। पूर्व विधायक पारस सकलेचा के साथ मिलकर उन्हें आरोप पत्र तैयार किया है। पार्टी ने तय किया है कि पहले प्रमुख मुद्दों को जनता के सामने रखा जाएगा और फिर दूसरी किस्त में विभागवार भ्रष्टाचार, कुशासन और कुप्रबंधन के मुद्दे उठाए जाएंगे। इसके लिए संभागीय मुख्यालय और फिर संबंधित मंत्री के क्षेत्र में पत्रकारवार्ता की जाएगी।











