Select Date:

यूपी में सपा के साथ नहीं, अकेले मैदान में उतरना चाहते हैं कांग्रेस नेता, राहुल- खड़गे लेंगे आखिरी निर्णय

Updated on 20-07-2023 12:50 PM
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां शुरू हो गई है। कांग्रेस की ओर से चुनाव के समीकरणों की तलाश शुरू की गई है, जिससे पार्टी को विशेष तौर पर तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है। ऐसे में बेंगलुरु में हुई बैठक में विपक्षी गठबंधन को नया नाम, नई पहचान मिली है। इस विपक्षी एकता गठबंधन में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख जयंत चौधरी भी शामिल हुए थे। ऐसे में कयासों का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोक दल और कांग्रेस का गठबंधन यूपी में हो सकता है। हालांकि, गठबंधन को लेकर स्थानीय कांग्रेसी नेताओं के बीच उलझन साफ दिख रही है।

कांग्रेस के स्थानीय नेता पुरजोर तरीके से अकेले चुनाव लड़ने की वकालत करते दिख रहे हैं। पिछले एक पखवाड़े में स्थानीय कांग्रेस नेताओं की दो बैठकें हो चुकी हैं। इसमें अकेले चुनाव लड़ने पर चर्चा हुई। समाजवादी पार्टी से गठबंधन को लेकर तमाम सीनियर नेताओं के बीच एकमत नहीं दिख रहा है। हालांकि, इस मामले में कोई भी नेता खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि हाइकमान आखिरी निर्णय लेगा ऐसे में अखिलेश यादव के साथ 2024 के चुनाव में गठबंधन होगा या नहीं। यह फैसला अब राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे करेंगे।

आखिर अखिलेश पर सर्वसम्मति क्यों नहीं?

कांग्रेस के भीतर अखिलेश यादव के साथ गठबंधन को लेकर सर्वसम्मति नहीं दिख रही है। दरअसल, यूपी में लंबे समय बाद कांग्रेस ने यूपी चुनाव 2022 में पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरी। इसने प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भरोसा दिलाया है कि पार्टी भी भाजपा की तर्ज पर अकेले दम पर प्रदेश में उतर सकती है। ऐसे में एक बार फिर पार्टी किसी बड़े क्षेत्रीय दल के साथ कुछ सीटों पर उम्मीदवार उतारने के मूड में नहीं दिख रही है। साथ ही, पिछले दिनों अखिलेश यादव को लेकर मुस्लिम वोट बैंक के भीतर से नाराजगी के मामले सामने आए हैं। इस प्रकार की स्थिति को देखते हुए पार्टी किसी प्रकार का जोखिम उठाने के मूड में नहीं दिख रही है।

अंडरकरेंट होने का दावा

कांग्रेस के प्रदेश स्तर के नेताओं का दावा है कि पार्टी को लेकर एक अंडरकरेंट है। कर्नाटक चुनाव रिजल्ट के बाद स्थिति बदली है। भाजपा के खिलाफ जमीन पर असंतोष का भाव होने का दावा किया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस के प्रति लोगों की उम्मीद दिखती है। कांग्रेस मुस्लिम, पिछड़ा से लेकर सवर्ण वोट बैंक में पार्टी के प्रति माहौल बनने का दावा करती दिखती है। पार्टी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस के प्रति लोगों के झुकाव का कारण अन्य पार्टियों पर अविश्वास है। दरअसल, 80 के दशक के बाद से कांग्रेस यूपी की सत्ता से बाहर रही है। ऐसे में पार्टी नेताओं का दावा है कि पार्टी के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा है।

स्थिति तो अलग दिख रही

पार्टी नेताओं के दावे भले ही कुछ हों, जमीन पर कांग्रेस की स्थिति खराब दिखती है। पार्टी का एक वर्ग किसी गठबंधन की बात करता दिख रहा है। पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2014 में 2 सीटों पर जीत दर्ज की। 2019 में कांग्रेस को महज एक सीट पर जीत मिली। पार्टी के गढ़ अमेठी से राहुल गांधी चुनाव हार गए। केवल रायबरेली सीट पर पार्टी जीती। 6.3 फीसदी वोट शेयर और सोनिया गांधी की जीत के साथ इस चुनाव में पार्टी आगे बढ़ती दिखी। यूपी चुनाव 2022 में किसी भी बड़े दल से गठबंधन नहीं होने के कारण पार्टी को नुकसान झेलना पड़ा। कांग्रेस प्रदेश में 2.33 वोट शेयर के साथ 2 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब हुई।

2019 में भाजपा ने करीब 50 फीसदी वोट शेयर के आंकड़े को छुआ। सपा-बसपा गठबंधन के कारण समाजवादी पार्टी करीब 18 फीसदी वोट शेयर और 5 सीटें जीतने में कामयाब रही है। यूपी चुनाव में 403 में से 399 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस नेताओं का कहना है कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में स्थिति अलग होती है। यह चुनाव में दिखेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 May 2025
पंकज मिश्रा, हमीरपुरः उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में किशोरियों के साथ सरेआम छेड़खानी की दो घटनाओं ने पुलिस की सक्रियता की पोल खोल दी है। बीच सड़क छेड़खानी करने से…
 12 May 2025
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने बंदरा गांव के नूनफर टोला में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने देसी और…
 12 May 2025
शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में आतंकी हमले की अफवाह फैलाई गई। सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में दावा किया गया कि आतंकी शहर में घुस गए हैं। ताबड़तोड़ गोलियां…
 12 May 2025
उज्जैन: 2028 में लगने वाले सिंहस्थ महाकुंभ के विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कोठी पैलेस स्थित प्रशासनिक भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सिंहस्थ के कार्यों की…
 12 May 2025
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में ऑटो से कुत्ते को रस्सी से बांधकर बेरहमी से घसीटने का एक वीडियो सामने आया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।…
 12 May 2025
कर्नाटक पुलिस ने पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. सुब्बन्ना अय्यप्पन की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की जांच शुरू कर दी है। वह शनिवार को श्रीरंगपटना के निकट कावेरी नदी…
 12 May 2025
ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए पाकिस्तानी आतंकियों के जनाजे में वहां की सेना के सीनियर अफसर और नेता भी शामिल हुए थे। रविवार को भारतीय सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में…
 12 May 2025
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के 43 घंटे बाद सोमवार को 9 राज्यों के 32 एयरपोर्ट्स खोल दिए गए हैं। एयरलाइंस कंपनियों की तरफ से यात्रियों के लिए बुकिंग…
 12 May 2025
नई दिल्ली I राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय बौद्ध संघ नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंते संघप्रिय राहुल जी के सानिध्य में दिल्ली जनपथ स्थित “अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर” में  बड़े धूमधाम…
Advertisement