इसमें सभी वरिष्ठ नेता, विधायक, कार्यकर्ता और आमजन भाग लेंगे। इसको लेकर सभी तैयारियां की जा चुकी हैं। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा रविवार को लोकसभा चुनाव और भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर बुलाई बैठक में पदाधिकारियों ने कही।
प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि हमें अन्याय के विरुद्ध डटकर मुकाबला करना है। बैठक से वर्चुअली जुड़े पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि सभी पदाधिकारी लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस लें। संगठन जितना मजबूत होगा, जीत उतनी बड़ी होगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बारे में प्रचार-प्रसार करें। दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार की नीतियों को घेरते हुए कहा कि इससे आमजन त्रस्त है।
जो पद पर रहकर काम नहीं करेगा, उसके स्थान पर नए को मौका देंगे
जीतू पटवारी ने बताया कि जल्द ही नई और युवा कार्यकारिणी घोषित होगी। जो पद पर रहकर काम नहीं करेगा, उसके स्थान पर दूसरों को मौका दिया जाएगा। लगातार हो रहे तबादलों को लेकर उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि चुन-चुनकर अधिकारी बदले जा रहे हैं।
मोदी की गारंटी पूरा करने के लिए सरकार मध्य प्रदेश को एक लाख करोड़ रुपये का विशेष पैकेज दे। वर्तमान वित्तीय प्रविधान से ये पूरी होने वाली नहीं हैं। राम मंदिर के निर्माण और श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी केवल भारतवर्ष नहीं बल्कि संपूर्ण ब्रह्मांड में है।
केके मिश्रा ने फिर की त्यागपत्र की पेशकश
उधर, मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष केके मिश्रा ने फिर त्यागपत्र की पेशकश की है। मैं ईडी, सीबीआइ और न ही आयकर से डरता हूं पर 18 वर्ष से लगातार दायित्व निभा रहा हूं। अब दूसरों को मौका दिया जाए। बैठक में पटवारी ने कहा कि पार्टी विषम परिस्थितियों के दौर से गुजर रही है। जन-जन तक पार्टी की बात पहुंचाने में विभाग अपनी भूमिका निभाए।











