बता दें कि लाडली बहना योजना के दूसरे चरण में केवल 21-23 वर्ष की आयुवाली विवाहित महिलाओं के फार्म जमा करवाए जा रहे हैं। इसके अलावा जिनके घर ट्रेक्टर होने की वजह से पिछली बार इस योजना में शामिल होने से वंचित रह गई थी। वार्ड क्रमांक 36 में आवेदन देने के लिए आई ममता तिवारी ने बताया कि वे फार्म जमा कराने के लिए वार्ड आई थी, लेकिन अधिकारियों ने पात्रता नहीं होने की बात कह कर वापस लौटा दिया। एक अन्य वार्ड क्रमांक 28 में रहने वाली पूर्णिमा गौर ने बताया कि उन्होंने लाड़ली बहना योजना में शामिल होने के लिए वार्ड के अधिकारियों से संपर्क किया तो उनके द्वारा बताया गया कि उनका फार्म अभी जमा नहीं हो पाएगा। नए दिशा निर्देश मिलने के बाद ही वे फार्म जमा करेंगे। दरअसल पूर्णिमा की आयु 30 वर्ष है और उन्होंने पहले दौर में फार्म जमा नहीं किया था। इधर निगम के कर्मचारी भी दूसरे दौर में रखी गई शर्तो के चलते खासे परेशान है। हालात यह बन रहे है कि फार्म जमा करने की स्थिति में कई वार्डो में बहसबाजी हो रही है।
पूर्व में जो फार्म रिजेक्ट हुए उनका क्या
पूर्व में समग्र आईडी में नामों में गलती, खातों की गलत जानकारी और अन्य छोटे-छोटे कारणों से हजारों फार्म रिजेक्ट हो गए थे अब उन महिलाओं द्वारा दूसरे दौर में फार्म जमा करने के लिए पहुंची तो पोर्टल की शर्तो के चलते उन्हें इस योजना का लाभ मिलना मुश्किल हो रहा है।











