बीएचएमएस छात्र की खुदकुशी मामले में कालेज प्रबंधन से होगी पूछताछ

बीएचएमएस छात्र की खुदकुशी मामले में कालेज प्रबंधन से होगी पूछताछ

भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र स्थित राजहर्ष कॉलोनी में शनिवार शाम बीएचएमएस के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी थी, उसके पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। साथ ही परिजन ने भी बयान में ऐसा कुछ नहीं बताया है, जिससे की आत्महत्या के कारण स्पष्ट हो सके। पुलिस ने मर्ग कायम कर रविवार सुबह शव पीएम के बाद परिजन को सौंप दिया है। पुलिस ने छात्र का मोबाइल जब्त किया है। मोबाइल का पैटर्न लॉक है और उसे खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है। अब इस मामले में पुलिस कालेज प्रबंधन से पूछताछ करने जा रही है।

पुलिस के अनुसार सुरेश कुमार सैनी (25) मूलत: सीकर राजस्थान का था। वह खुशीलाल आयुर्वेदिक कालेज में बीएचएमएस फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा था। वह अपने रूम पार्टनर अभय सिंह के साथ राजहर्ष कालोनी में किराए से रह रहा था। शनिवार शाम को अभय सिंह कोचिंग पढ़ाने गया था। कोचिंग से लौटने के बाद वह घर लौटा तो सुरेश का कमरा अंदर से बंद था। उसने आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। सुरेश को कॉल किया तो उसका कॉल रीसिव भी नहीं हो रहा था। अभय ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोला तो सुरेश फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसे तत्काल फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया, वहां डॉक्टर ने चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। कमरे की तलाश में सुसाइड नोट नहीं मिला है।

परिवार में सबसे छोटा था सुरेश

सुरेश के पिता सीकर में रहते हैं और वह किसान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सुरेश कॉल आता था उसने अभी तक किसी तरह की परेशानी का जिक्र नहीं किया। वह पांच बहन भाइयों में सबसे छोटा था और पढ़ने में होनहार था। इधर, सुरेश कुमार के रूम पार्टनर अभय सिंह ने पुलिस को बताया कि अभय कुछ दिन से तनाव में था और वह बातचीत भी कम कर रहा था।

Advertisement