अरबों डॉलर का कर्ज लादकर अब श्रीलंका पर दबाव बना रहा चीन, अपने भोंपू ग्लोबल टाइम्स से दिलाई 'धमकी'
बीजिंग: चीन अपनी कर्ज पॉलिसी के जरिए कई देशों को आर्थिक तौर पर अपने शिकंजे में लेने की कोशिश करता दिख रहा है। श्रीलंका भी उन देशों में शामिल है, जिस पर चीन का भारी कर्ज है। श्रीलंका अब इस कर्ज को लेकर सवाल उठा रहा है तो इस पर भी चीन की ओर से उसे आंख दिखाई है चीनी कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े अखबार ग्लोबल टाइम्स ने एक लेख में कहा है कि श्रीलंका कर्ज चुकाने के तरीके ढूंढ़े ना कि दूसरी तरह की कोई कोशिश करे।











