Select Date:

अमेरिका से मीलों आगे है चीन, चांद का कोना-कोना छान मारा, बना रखे हैं अनोखे रिकॉर्ड

Updated on 22-08-2023 01:03 PM
बीजिंग: चीन ने 1970 में अपनी पहली सैटेलाइट को लॉन्च किया था। जब चीन यह कर रहा था, उससे पहले अमेरिका इंसानों को चांद तक पहुंचा चुका था। लेकिन आज के समय चीन अपने स्पेस प्रोग्राम के जरिए दुनिया को कड़ी टक्कर दे रहा है। चीन ने चांद से जुड़ा अपना सबसे पहला मिशन 2007 में लॉन्च किया था। लेकिन अब चीन चांद से जुड़े मिशन में काफी आगे निकल चुका है। चीन ने चांद पर कई ऐसे कारनामे किए हैं, जो अभी तक अमेरिका भी नहीं कर पाया। आइए जानें चीन के चांद मिशन के बारे में।

चीन के लूनर एक्सप्लोरेशन प्रोग्राम (CLEP) को चांग'ई प्रोजेक्ट के नाम से जाना जाता है। चांग'ई चीन में चांद की देवी को कहा जाता है। चीन ने अब तक पांच चांग'ई मिशन लॉन्च किए हैं, जिनमें उसने बड़ी कामयाबी हासिल की है। चीन ने इस प्रोग्राम में चांद का चक्कर लगाने वाले ऑर्बिटर, उस पर उतरने वाले लैंडर और रोवर लॉन्च किए हैं। इसके अलावा चीन एक मिशन के जरिए चांद का नमूना भी धरती पर लाने में कामयाब रहा है। चीन ने 2007 में पहला ऑर्बिटर लॉन्च किया था। दूसरा ऑर्बिटर चीन ने 2010 में लॉन्च किया था।

चांद पर उतारा लैंडर

चांग'ई-3 मिशन के जरिए चीन पहली बार चांद की सतह पर उतरा। 1 दिसंबर 2013 को चीन के अंतरिक्ष यान ने चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की। वहीं चांग'ई-4 के जरिए वह दूसरी बार चांद पर उतरा। चांग'ई-4 मिशन 7 दिसंबर 2018 को लॉन्च किया गया जो 3 जनवरी 2019 को चांद पर उतरा। लेकिन इसने एक रिकॉर्ड बनाया। चीन चांद के पिछले हिस्से पर उतरने वाला पहला और एकमात्र देश बना। चांग'ई-4 मिशन का लैंडर अभी भी काम कर रहा है। इसके साथ एक रेडियो आइसोटोप भेजा गया था, जो इसे गर्म रखता है।

चांद पर उगाए पौधे

चांग'ई-4 मिशन के जरिए चीन ने एक और कारनामा किया था जो आज तक अमेरिका भी नहीं कर सका है। चांग'ई-4 के साथ एक छोटा प्रयोग बॉक्स भेजा गया था, जिसे लूनर माइक्रो इकोसिस्टम कहते हैं। इसमें कपास और आलू समेत कई बीज थे। चीन के भेजे यह बीज अंकुरित हुए। इसके जरिए चीन यह जानने में सफल हुआ कि आखिर चांद पर कैसे पौधे उगाए जा सकते हैं। वहीं, चांग'ई-5 मिशन को 2020 में लॉन्च किया गया था, जो चांद के चट्टान का 1731 ग्राम अपने साथ वापस लाया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संयुक्त राष्ट्र (UN) को मिलने वाले 19 हजार करोड़ का फंड रोक रखा है। इसमें से कुछ पैसा बाइडेन प्रशासन के कार्यकाल का भी है।ट्रम्प…
 06 May 2025
भारत-पाकिस्तान के बीच यूनाइटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल (UNSC) में सोमवार देर रात बंद कमरे में बैठक हुई। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस मीटिंग में पाकिस्तान से आतंकी संगठन…
 06 May 2025
भारत ने जम्मू-कश्मीर में चिनाब पर बने सियाल और बगलिहार बांध के गेट बंद कर दिए हैं। इसके चलते पाकिस्तान जाने वाला चिनाब का पानी रुक गया है और वाटर…
 06 May 2025
इजराइली सेना ने यमन में हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले बंदरगाह शहर हुदैदाह पर सोमवार रात भीषण बमबारी की। सेना के मुताबिक हमले में 20 इजरायली वायुसेना के लड़ाकू विमानों…
 03 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
 03 May 2025
अमेरिका ने सऊदी अरब को 3.5 अरब डॉलर (करीब 29 हजार करोड़ रुपये) की एयर-टू-एयर मिसाइलें बेचने की मंजूरी दे दी है। इस सौदे के तहत सऊदी अरब को 1,000…
 03 May 2025
सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स…
 03 May 2025
ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
Advertisement