यह बैठक भोपाल या प्रदेश के किसी अन्य स्थान पर आयोजित की जा सकती है।
भोपाल में होगी कलेक्टर-कमिश्नर और पुलिस अधिकारियों की बैठक
सरकार ने इस बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बजाय प्रदेशभर के कलेक्टर, कमिश्नर, आईजी और एसपी को भोपाल बुलाकर प्रत्यक्ष बैठक करने का निर्णय लिया है। बैठक में सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति, कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तबादलों की प्रक्रिया निर्धारित समयसीमा में पूरी की जाए और इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किए जाएं।
चार दिन के प्रवास पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 से 21 जून तक मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे ओंकारेश्वर, उज्जैन, कूनो और जबलपुर का दौरा करेंगी। 21 जून को जबलपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम और रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में शामिल होंगी।
वहीं केंद्रीय विद्युत, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर 19 और 20 जून को प्रदेश प्रवास पर रहेंगे। वे सांवेर में इंदौर-उज्जैन एक्सप्रेस-वे का भूमिपूजन करेंगे तथा उज्जैन में ऊर्जा और नगरीय विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा करेंगे।











