Select Date:

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दंदरौआ धाम में हनुमान जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की

Updated on 09-06-2023 05:41 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर गुरुवार को अल्प प्रवास पर भिण्ड जिले के दंदरौआ धाम पहुँचे। उन्होंने यहाँ सखीरूप हनुमान जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश की उत्तरोत्तर तरक्की, खुशहाली और नागरिकों की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई। मुख्यमंत्री श्री चौहान और केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर महंत श्री रामदास जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

विकास कार्यों का भूमि-पूजन

 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दंदरौआ धाम में 69 लाख 28 हजार रूपए की लागत के 4 विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। इसमें 14 लाख 98 हजार की लागत की नक्षत्र वाटिका, 15 लाख रूपये की लागत वाले सामुदायिक भवन, 14 लाख 80 हजार की लागत के नवीन तालाब निर्माण और 24 लाख 50 हजार की लागत से बनने वाला नवीन डग टेंक शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने पौधा-रोपण किया

 मुख्यमंत्री श्री चौहान और केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर ने दंदरौआ धाम मंदिर परिसर में अशोक का पौधा रोपा। सांसद श्रीमती संध्या राय, अनुसूचित जाति (अजा) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य, संत रविदास हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम अध्यक्ष श्री रणवीर जाटव, विधायक भिण्ड श्री संजीव सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया सहित जन-प्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2025
- भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह भोपाल l रंगोत्सव के अवसर पर *"होली मिलन समारोह"* प्रतिवर्षानुसार इस भी भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नेहरु नगर पुलिस लाईन…
 15 March 2025
भोपाल के प्राइवेट बिजली नगर में होली का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। 13 मार्च को रात 11 बजे कॉलोनी में सामूहिक रूप से होलिका दहन का आयोजन…
 15 March 2025
राजधानी भोपाल में ड्राई डे यानी, शुष्क दिवस पर शराब दुकानें बंद रही, लेकिन कई जगहों पर अवैध तरीके से बेचते हुए लोग पाए गए। आबकारी विभाग की टीम ने…
 15 March 2025
पूरे मध्यप्रदेश में शुक्रवार को होली का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। उज्जैन में शुक्रवार तड़के सबसे पहले महाकाल ने होली खेली। पुजारियों ने उन्हें गुलाल लगाया। उज्जैन में…
 15 March 2025
मध्यप्रदेश में सरकारी गेहूं की खरीदी शनिवार से शुरू होगी। राजधानी में कुल 60 सेंटर बनाए गए हैं। पहले दिन भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम में गेहूं की अच्छी आवक…
 15 March 2025
पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल में कार्यरत कार्यालय अधीक्षक डॉ. मधु शर्मा न केवल रेलवे की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं, बल्कि समाज सेवा में भी समर्पित…
 15 March 2025
भोपाल के सीटीओ बैरागढ़ में रहने वाले एक युवक ने शुक्रवार की रात घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि…
 15 March 2025
भोपाल में जोन-1 की एडिशनल डीसीपी रश्मि दुबे और एसीपी सुरभी मीणा सहित क्राइम ब्रांच की टीम ने निलंबित टीआई जितेंद्र गढ़वाल के कहने पर निलंबित एएसआई पवन रघुवंशी को…
 15 March 2025
भोपाल। अप्रैल माह से लागू हो रहे समर शेड्यूल से पहले ही भोपाल से प्रयागराज, जयपुर एवं गोवा उड़ान अस्थाई रूप से बंद हो रही है। भोपाल से रायपुर एवं हैदराबाद…
Advertisement