बैरागढ़ में धूमधाम से मनेगा चैतीचांद महोत्सव, लगेगा मेला, सिंधु जागरण समिति ने तैयारियों को लेकर की बैठक

बैरागढ़ में धूमधाम से मनेगा चैतीचांद महोत्सव, लगेगा मेला, सिंधु जागरण समिति ने तैयारियों को लेकर की बैठक
भोपाल। भगवान झूलेलाल के अवतरण दिवस यानी चैतीचांद पर इस बार संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में लगातार दो दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसकी तैयारियों को लेकर सिंधु नव जागरण समिति (सिंनजास) की बैठक हुई, जिसमें इस धार्मिक आयोजन को भव्य रूप देने का निर्णय लिया गया।

मेले में ये होंगे आकर्षण

स्वामी शंतिप्रकाश धर्मशाला में राम कुमार पारदासानी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में तय किया गया कि इस बार 12 अप्रैल को साधु वासवानी स्कूल मैदान पर सांस्कृतिक उत्सव के साथ मेला लगाया जाएगा। मैदान पर सिंधी व्यंजनों के स्टाल लगाए जाएंगे। युवाओं को परंपरागत सिंधी व्यंजनों के बारे में बताया जाएगा। समिति के संरक्षक माधु चांदवानी ने कहा कि इस उत्सव में युवाओं को आने के लिए प्रेरित किया जाएगा। बैठक में संरक्षक आसनदास वाधवानी, माधू चांदवानी, दयाल सतानी, मुख्य सलाहकार घनश्याम लालवानी, उपाध्यक्ष महेश खटवानी, मुरली गुरबानी, हरीश वलेचा, मनोहर सतानी, अनिल टेकचंदानी, हीरो आडवानी, इन्द्र जनयानी, राम लेखवानी, दिलीप दीनानी, कन्हैया नागदेव, कमलेश छुगानी, मूलचंद रामचंदानी, राजा छुगानी आदि उपस्थित थे। समिति पिछले 30 साल से चैतीचांद महोत्सव मना रही है।

इस बार भी नील तलरेजा धूम मचाएंगे\

सिंधु समाज ने 11 अप्रैल को सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया है। समाज के महासचिव भरत आसवानी के अनुसार इस बार भी राकस्टार नील तलरेजा अपनी मधुर आवाज का जादू बिखरेंगे। समाज की ओर से एक दिन पहले भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें सनातन संस्कृति से ओतप्रोत झांकियां नजर आएंगी। संत-महात्माओं को भी आमंत्रित किया गया है। भगवान झूलेलाल की सजीव झांकी सजाई जाएगी।

Advertisement