चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने बजाया ढोल

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने बजाया ढोल

भोपाल। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में उत्सव मनाया गया। यहां चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक एवं केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, चुनाव सह प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कार्यकर्ताओं के साथ आतिशबाजी कर प्रसन्नता व्यक्त की।

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को 2047 विकसित देश बनाने का संकल्प लिया है। यह इसी संकल्प की विजय है। वैज्ञानिकों ने बड़ी चुनौती को स्वीकारा। विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि भारत की 140 करोड़ जनता उन वैज्ञानिकों को बंधाई दे रही है।

शर्मा ने भोपाल में ज्योति टाकीज के पास भी कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया। यहां उन्होंने कहा कि यह अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में देश की लंबी छलांग है। अब अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत हो गई है। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय, ध्रुवनारायण सिंह आदि उपस्थित थे।



Advertisement