Select Date:

बीयू के कर्मचारी क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे, सभी परीक्षाएं स्थगित

Updated on 02-06-2023 07:11 PM
 मध्य प्रदेश विश्वविद्यालय संयुक्त संघर्ष समिति का क्रमबद्ध कार्य बहिष्कार आंदोलन शुक्रवार को 19 वें दिन भी जारी है। सभी विश्वविद्यालयों में कर्मचारियों ने शुक्रवार से क्रमिक भूख हड़ताल भी शुरू कर दी है। साथ ही प्रत्येक विश्वविद्यालय में सभी संघों के पदाधिकारी एवं सदस्यगण क्रमिक भूख हड़ताल पर भी बैठे हैं। कर्मचारियों के कामकाज बंद करने से जून की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। इससे एक लाख विद्यार्थियों का भविष्य संकट में है।

क्रमिक भूख हड़ताल पर बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार से संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक प्रोफेसर कालिका यादव, अधिकारी महासंघ के अध्यक्ष डाक्टर एलएस सोलंकी, राज्य विश्वविद्यालय सेवा पेंशनर संघ के अध्यक्ष डा. बी भारती, विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की उपाध्यक्ष प्रोफेसर अनिता धुर्वे एवं संयुक्त संघर्ष समिति के सचिव लखन सिंह परमार भूख हड़ताल पर बैठे हैं

गौरतलब है कि गुरुवार को शाम चार बजे संघर्ष समिति के पदाधिकारी प्रोफेसर कालिका यादव, डा. बी भारती एवं सचिव लखन सिंह परमार को उच्‍च शिक्षा विभाग के आयुक्त कर्मवीर सिंह के साथ चर्चा के लिए बुलाया गया था। आयुक्त के साथ लगभग एक घंटा सभी बिंदुओं पर चर्चा हुई। चर्चा के दौरान आयुक्त ने पेंशन प्रकरण के संबंध में अवगत कराया कि सातवें वेतनमान से पेंशन दिए जाने संबंधी कार्रवाई त्वरित गति से की जा रही है। फिर भी दो से तीन माह का समय सातवें वेतनमान से पेंशन देने के लिए लग सकता है एवं अन्य मांगों पर भी उचित निर्णय कर कार्रवाई किए जाने की बात भी कही गई। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने अनुरोध किया कि जो आप समय सीमा दे रहे हैं, इस संबंध में लिखित में दिशा-निर्देश जारी कर देंगे तो उचित होगा, लेकिन आयुक्त ने लिखित में दिए जाने से मना कर दिया। समिति के लखन सिंह परमार ने कहा कि जब तक उनकी मांगों के निराकरण के संबंध में लिखित में आदेश जारी नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 April 2025
अशोकनगर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यहां मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात अज्ञात आरोपी अंबेडकर पार्क में लगी प्रतिमा के…
 30 April 2025
भोपाल नगर निगम में बंधक रखी जमीन को अवैध रूप से बेचने के मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने दिलीप बच्चानी, उसकी पत्नी हर्षिता बच्चानी और खरीदार प्रिया हरपलानी…
 30 April 2025
मध्यप्रदेश में 1 मई से 30 दिन तक कर्मचारियों के तबादले हो सकेंगे। मंगलवार को डॉ. मोहन यादव कैबिनेट ने तबादला नीति को मंजूरी दे दी। इसमें स्वैच्छिक तबादले भी…
 30 April 2025
भोपाल रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात एक बुजुर्ग महिला को समय पर मिली मदद ने उसकी जान बचा ली। रात करीब 9:15 बजे स्टेशन के नए भवन स्थित टिकट काउंटर…
 30 April 2025
अक्षय तृतीया पर भोपाल में सामूहिक विवाह सम्मेलन होंगे। फंदा में सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा। यहां पर 151 जोड़े विवाह सूत्र में बंधेंगे।इधर, अक्षय तृतीया पर कोई बाल विवाह न…
 30 April 2025
मध्यप्रदेश में वक्फ कानून के खिलाफ मुस्लिम समाज आज रात सांकेतिक विरोध करेगा। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड तहफ्फुज-ए-औकाफ की अगुआई में पूरे प्रदेश में मुस्लिम समाज से अपील…
 30 April 2025
भोपाल। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का सख्त आदेश दिया।इस बीच मध्य प्रदेश में पाकिस्तानी…
 30 April 2025
 भोपाल: हिंदू लड़कियों को फंसाने के बाद उनसे दुष्कर्म और उसका वीडियो बनाकर दूसरी लड़कियों को फंसाने का दबाव बनाने वाले दरिंदों पर कानून का शिकंजा कसने लगा है। भोपाल पुलिस…
 29 April 2025
शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, आयुष परिसर मैनिट हिल्स भोपाल में स्थित "होम्योपैथी स्वास्थ्य कल्याण केंद्र" में महिलाओं में होने वाले मोटापे के ऊपर विशेष उपचार उपलब्ध है। यह…
Advertisement