Select Date:

फ्रांस के हालात देखकर ऐक्शन में ब्रिटेन, विरोध प्रदर्शनों पर कार्रवाई के लिए पुलिस को दी 'खुली छूट'

Updated on 03-07-2023 07:10 PM
लंदन: फ्रांस में पिछले पांच दिनों से जारी दंगों के बाद हालात को देखते हुए ब्रिटेन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। ब्रिटिश पुलिस को विरोध प्रदर्शनों को नियंत्रित करने के लिए कुछ और अधिकार दिये गये हैं। पुलिस इन अधिकारों का इस्तेमाल रविवार से कर सकेगी। अधिकारियों ने 'जस्ट स्टॉप ऑयल' और 'एक्सटिंक्शन रिबेलियन' सहित पर्यावरण समूहों की निंदा की है, जिन्होंने व्यस्त राजमार्गों और सड़कों पर कई विरोध प्रदर्शन कर जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए कदम उठाये जाने की मांग की है।

हाल के वर्षों में उनके विरोध प्रदर्शनों के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। पुलिस के पास विरोध प्रदर्शनों पर काबू पाने के लिए रविवार से कई शक्तियां होंगी। आलोचकों ने हालांकि, दलील दी है कि कड़े कानून विरोध दर्ज कराने के अधिकार के लिए खतरा हैं, लेकिन ब्रिटेन के अधिकारियों का कहना है कि ये उपाय लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए जरूरी हैं।

इस बीच, गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने कहा, ''स्वार्थी प्रदर्शनकारियों द्वारा जनता का जीवन काफी हद तक प्रभावित किया जा चुका है। हमने अपनी सड़कों पर जो उत्पात देखा है।'' अधिकारियों का कहना है कि नए सार्वजनिक व्यवस्था अधिनियम के तहत, प्रदर्शनकारियों को ''सुरंग बनाने'' - या नए बुनियादी ढांचे के निर्माण में बाधा डालने के लिए भूमिगत सुरंग खोदने का दोषी पाया गया तो तीन साल की जेल हो सकती है।

उन्होंने कहा कि इस कानून के तहत किसी भी प्रमुख परिवहन परियोजना में बाधा डालने का दोषी पाए जाने पर छह महीने तक की जेल हो सकती है। गौरतलब है कि ब्रिटेन में पिछले साल प्रमुख सड़कों और पुलों को अवरुद्ध करने के आरोप में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
 03 May 2025
अमेरिका ने सऊदी अरब को 3.5 अरब डॉलर (करीब 29 हजार करोड़ रुपये) की एयर-टू-एयर मिसाइलें बेचने की मंजूरी दे दी है। इस सौदे के तहत सऊदी अरब को 1,000…
 03 May 2025
सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स…
 03 May 2025
ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि…
 01 May 2025
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने परमाणु युद्ध की आशंका को जगा दिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। नई दिल्ली की…
 01 May 2025
बीजिंग: भारत ने अपनी हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदा है। भारत ने खासतौर से पाकिस्तान और चीन के खतरे को देखते…
Advertisement