बृजभूषण शरण सिंह बोले- मोदी के नेतृत्व की देश को जरूरत, किए महाकाल के दर्शन

बृजभूषण शरण सिंह बोले- मोदी के नेतृत्व की देश को जरूरत, किए महाकाल के दर्शन
उज्जैन। विश्‍व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में शुक्रवार को अखिल भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। पश्चात मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की जरूरत है। उनके कार्यकाल में देश सांस्कृतिक पुनरोत्थान की ओर अग्रसर हुआ है।
उच्च शिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे बृजभूषण सिंह ने नंदी हाल से भगवान महाकाल के दर्शन किए। पश्चात शिव मंत्र का जप करते हुए ध्यान लगाया।


मंदिर प्रबंध समिति की ओर से मंत्री मोहन यादव ने भगवान महाकाल की तस्वीर, लड्डू प्रसाद आदि भेंट कर सम्मान किया।

दर्शन के बाद बृजभूषण सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि मोहन यादव के बुलावे पर भगवान महाकाल के दर्शन करने आया हूं। भगवान महाकाल से सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना की है। कुछ शक्तियां देश का विकास रोकना चाहती हैं। पहलवानों से जुड़े विवाद पर पूछे गए प्रश्न को वे टाल गए।
Advertisement