Select Date:

मप्र के मुक्‍केबाज प्रशांत ने स्वर्ण, आयुष, भूमि, स्वास्तिका और मरियम ने जीते रजत पदक

Updated on 11-06-2023 12:44 AM

भोपाल। 66वीं राष्ट्रीय शालेय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण व चार रजत सहित कुल पांच पदक जीते हैं। यह सभी मुक्केबाज मप्र राज्य बाक्सिंग अकादमी के है। इसमें मप्र के प्रशांत खटाना ने स्वर्ण पदक के साथ ही सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज भी चुने गए। एथलेटिक्स में अंतिम दिन मप्र का कोई खास प्रदर्शन नहीं रहा। मप्र एक स्‍वर्ण व दो रजत जीतने में सफल रहा।

स्थानीय तात्या टोपे स्टेडियम के बाक्‍सिंग रिंग में सभी वर्गो के फाइनल मुकाबले खेले गए। मुक्केबाजी प्रतियोगिता में मप्र ने 23 सदस्यीय दल को रिंग में उतरा था। जिसमें अकादमी के पांच खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया था। इसमें अकादमी के प्रशांत खटाना बेस्ट बाक्सर चुने गए हैं। उन्होंने 90 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में दिल्ली के मुक्केबाज को एकतरफा 5-0 से शिकस्त दे कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। इनके अलावा आयुष यादव को 75 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में महाराष्ट्र के मुक्केबाज से हार का सामना करना पड़ा। उन्हें रजत पदक मिला।

मप्र ने बालिका वर्ग में जीते तीन रजत पदक

कोच रोशनलाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अकादमी की तीन महिला मुक्केबाज रिंग में उतरी थीं। तीनों ने अपना दमखम दिखाया। इसमें भूमि सिंह, स्वास्तिका धामी और मरियम्म कुंजुम ने एक-एक रजत पदक जीते। भूमि सिंह को 54 किग्रा के फाइनल में हरियाणा 3-2 से हार मिली।जबकि स्वास्तिका को 64 किग्रा में हरियाणा से 3-2 से और मरियम्मा कुंजुम को 75 किग्रा वर्ग के फाइनल मुकाबले में सीबीएसई की मुक्केबाज से 5-0 से हार का सामना कर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

हरियाणा, दिल्ली और महाराष्ट्र का दबदबा रहा

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कुल 23 मुकाबले खेले गए, हरियाणा ने अपनी ख्याित के अनुसार प्रदर्शन करते हुए कुल पांच स्वर्ण पदक जीते, वहीं दिल्ली, महाराष्ट्र और सीबीएसई के मुक्केबाजों ने चार चार स्वर्ण अपने नाम किए। मेजबान मप्र, राजस्थान, पंजाब, बिहार, हिमाचल प्रदेश व उप्र ने एक एक स्वर्ण पदक जीते।

एथलेटिक्स में मप्र हरियाणा ओवरआल चैंपियन, मप्र दसवें स्थान पर

राष्ट्रीय शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बालक वर्ग में हरियाणा और बालिका वर्ग में महाराष्ट्र चैंपियन बना। हरियाणा नौ स्वर्ण, सात रजत चार कांस्य के सहित कुल 20 पदकव 140 अंकों के साथ ओवरआल चैपियन बना। उप्र दूसरे स्थान पर रहा। उसने पांच स्वर्ण, पांच रजत व तीन कांस्य सहित कुल 86 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। महाराष्ट्र छह स्वर्ण, तीन रजत व दो कांस्य सहित कुल 86 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। मेजबान मप्र एक स्वर्ण व दो रजत सहित कुल 22 अंकों के साथ 10वें स्थान पर रहा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2025
- भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह भोपाल l रंगोत्सव के अवसर पर *"होली मिलन समारोह"* प्रतिवर्षानुसार इस भी भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नेहरु नगर पुलिस लाईन…
 15 March 2025
भोपाल के प्राइवेट बिजली नगर में होली का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। 13 मार्च को रात 11 बजे कॉलोनी में सामूहिक रूप से होलिका दहन का आयोजन…
 15 March 2025
राजधानी भोपाल में ड्राई डे यानी, शुष्क दिवस पर शराब दुकानें बंद रही, लेकिन कई जगहों पर अवैध तरीके से बेचते हुए लोग पाए गए। आबकारी विभाग की टीम ने…
 15 March 2025
पूरे मध्यप्रदेश में शुक्रवार को होली का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। उज्जैन में शुक्रवार तड़के सबसे पहले महाकाल ने होली खेली। पुजारियों ने उन्हें गुलाल लगाया। उज्जैन में…
 15 March 2025
मध्यप्रदेश में सरकारी गेहूं की खरीदी शनिवार से शुरू होगी। राजधानी में कुल 60 सेंटर बनाए गए हैं। पहले दिन भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम में गेहूं की अच्छी आवक…
 15 March 2025
पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल में कार्यरत कार्यालय अधीक्षक डॉ. मधु शर्मा न केवल रेलवे की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं, बल्कि समाज सेवा में भी समर्पित…
 15 March 2025
भोपाल के सीटीओ बैरागढ़ में रहने वाले एक युवक ने शुक्रवार की रात घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि…
 15 March 2025
भोपाल में जोन-1 की एडिशनल डीसीपी रश्मि दुबे और एसीपी सुरभी मीणा सहित क्राइम ब्रांच की टीम ने निलंबित टीआई जितेंद्र गढ़वाल के कहने पर निलंबित एएसआई पवन रघुवंशी को…
 15 March 2025
भोपाल। अप्रैल माह से लागू हो रहे समर शेड्यूल से पहले ही भोपाल से प्रयागराज, जयपुर एवं गोवा उड़ान अस्थाई रूप से बंद हो रही है। भोपाल से रायपुर एवं हैदराबाद…
Advertisement