उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में गुरुवार को बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक जुबीन नौटियाल ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने नंदी हॉल में भगवान नंदी जी का जलाभिषेक किया। जुबीन ने कुछ देर तक बैठकर शिव आराधना की।
बीते कुछ समय से फिल्म जगत की अनेक हस्तियां भगवान महाकाल को शीश नवाने महाकालेश्वर मंदिर पहुंची हैं। अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी, अनुपम खेर, रवीना टंडन, जयाप्रदा, सारा अली खान, भूमि पेंढणेकर आदि शामिल हैं। गुरुवार को प्रसिद्ध गायक जुबीन नौटियाल भी भगवान महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने नंदी हाल से भगवान महाकाल के दर्शन किए और ध्यान लगाया। श्रावण अधिकमास में इन दिनों प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन करने मंदिर पहुंच रहे हैं।











