मोजाम्बिक में सवारियों से भरी नाव पलटी, 90 से अधिक लोगों की मौत, कालरा के डर से भाग रहे थे लोग

मोजाम्बिक में सवारियों से भरी नाव पलटी, 90 से अधिक लोगों की मौत, कालरा के डर से भाग रहे थे लोग
मापुटो: दक्षिण-पश्चिमी अफ्रीकी देश मोजाम्बिक के उत्तरी तट पर सवारियों से भरी नाव डूब गई, जिसमें 90 से अधिक लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह एक मछली पकड़ने वाली नाव थी जिसे परिवर्तित करके लोगों को ढोया जा रहा था। हादसा उस समय हुआ जब नाव नामपुला प्रांत के पास एक द्वीप तक पहुंचने की कोशिश में लहरों की चपेट में आकर अनियंत्रित हो गई। मरने वालों में कई बच्चे भी शामिल हैं।
Advertisement