Select Date:

केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए 'विकास तीर्थ' यात्रा निकालेगा भाजयुमो

Updated on 11-06-2023 12:41 AM

भोपाल । प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा निकालने के बाद भारतीय जनता पार्टी अब 'विकास तीर्थ' यात्रा निकालने जा रही है। पार्टी ने यह जिम्मेदारी भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) को दी है।भाजयुमो इसी माह वाहन रैली निकालेगा। रैली में दो पहिया और चार पहिया वाहन शामिल रहेंगे।

इस दौरान सभाओं का आयोजन कर केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां जनता को बताई जाएंगी। इसके लिए भाजयुमो ने हर जिले में किए गए विकास कार्यों की सूची तैयार की है। इसमें छोटे-बड़े सभी विकास कार्यों को शामिल किया गया। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए 'विकास तीर्थ' यात्रा निकाली जा रही है, जिससे मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में किया जा सके।

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने बताया कि पार्टी ने यह जिम्मेदारी उन्हें दी है। केंद्र और प्रदेश सरकार के माध्यम से प्रदेश में कई बड़े काम हुए हैं, लेकिन जनता को यह पता भी होनी चाहिए कि उनके लिए भाजपा सरकार में बुनियादी संसाधनों का किस तरह विकास हो रहा है।

ऐसे काम भी हुए हैं जो जिनसे लोगों को रोजगार मिल रहा है। इनमें कई कार्य मूर्त रूप में आ गए हैं तो कुछ निर्माणाधीन हैं। सभाओं में लाड़ली बहना योजना के बारे में भी बताया जाएगा। योजना के अंतर्गत राज्य सरकार निर्धारित मापदंड पूरा करने वाली महिलाओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह दे रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2025
- भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह भोपाल l रंगोत्सव के अवसर पर *"होली मिलन समारोह"* प्रतिवर्षानुसार इस भी भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नेहरु नगर पुलिस लाईन…
 15 March 2025
भोपाल के प्राइवेट बिजली नगर में होली का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। 13 मार्च को रात 11 बजे कॉलोनी में सामूहिक रूप से होलिका दहन का आयोजन…
 15 March 2025
राजधानी भोपाल में ड्राई डे यानी, शुष्क दिवस पर शराब दुकानें बंद रही, लेकिन कई जगहों पर अवैध तरीके से बेचते हुए लोग पाए गए। आबकारी विभाग की टीम ने…
 15 March 2025
पूरे मध्यप्रदेश में शुक्रवार को होली का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। उज्जैन में शुक्रवार तड़के सबसे पहले महाकाल ने होली खेली। पुजारियों ने उन्हें गुलाल लगाया। उज्जैन में…
 15 March 2025
मध्यप्रदेश में सरकारी गेहूं की खरीदी शनिवार से शुरू होगी। राजधानी में कुल 60 सेंटर बनाए गए हैं। पहले दिन भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम में गेहूं की अच्छी आवक…
 15 March 2025
पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल में कार्यरत कार्यालय अधीक्षक डॉ. मधु शर्मा न केवल रेलवे की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं, बल्कि समाज सेवा में भी समर्पित…
 15 March 2025
भोपाल के सीटीओ बैरागढ़ में रहने वाले एक युवक ने शुक्रवार की रात घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि…
 15 March 2025
भोपाल में जोन-1 की एडिशनल डीसीपी रश्मि दुबे और एसीपी सुरभी मीणा सहित क्राइम ब्रांच की टीम ने निलंबित टीआई जितेंद्र गढ़वाल के कहने पर निलंबित एएसआई पवन रघुवंशी को…
 15 March 2025
भोपाल। अप्रैल माह से लागू हो रहे समर शेड्यूल से पहले ही भोपाल से प्रयागराज, जयपुर एवं गोवा उड़ान अस्थाई रूप से बंद हो रही है। भोपाल से रायपुर एवं हैदराबाद…
Advertisement