Select Date:

लाठी चार्ज में घायल कार्यकर्ताओं से मिलेगी बीजेपी जांच दल की टीम, विजय सिंह के गांव जाकर परिजनों से भी लेगी जानकारी

Updated on 15-07-2023 01:17 PM

पटनाः पटना में गुरुवार को कथित तौर पर पुलिस लाठीचार्ज के दौरान भाजपा नेता विजय कुमार सिंह की मौत की जांच हो गई है। इस मामले में बीजेपी अध्यक्ष जे.पी.नड्डा की ओर से गठित चार सदस्यीय भाजपा जांच समिति शनिवार को पटना पहुंचेगी। समिति पुलिस कार्रवााई में घायल पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। घायलों को पटना के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

जांच समिति में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद मनोज तिवारी, विष्णु दयाल राम और सुनीता दुग्गल शामिल है। समिति के सदस्य उन अस्पतालों का दौरा करेगा जहां पार्टी कार्यकर्ता इलाज करा रहे हैं। सदस्य मृत पार्टी नेता के परिवार से मिलने जहानाबाद के कल्पा गांव भी जाएंगे। दौरे के बाद पैनल अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष को सौंपेगा।
 

जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने अफवाह फैलाने का लगाया आरोप

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि विजय सिंह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे ही नहीं, फिर लाठीचार्ज में उनकी मौत कैसे हो गयी। मीडिया के कुछ वर्ग इस खबर को फैला रहे हैं, वे अफवाह फैलाने में बड़का झूठा पार्टी (भाजपा) का समर्थन कर रहे हैं। अगर किसी में हिम्मत है तो लाठीचार्ज का फुटेज दिखाएं जहां विजय सिंह को चोटें आईं। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता मिर्च पाउडर ले जा रहे थे और उन्होंने इसे डाक बंगला चौक पर एक पुलिस दल की आंखों में फेंक दिया। उसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की।

बीजेपी ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा
इससे पहले, राज्य भाजपा प्रमुख सम्राट चौधरी ने विपक्षी दलों के अन्य नेताओं के साथ बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को एक ज्ञापन सौंपा और गुरुवार को हुए लाठीचार्ज और पार्टी नेता की मौत की सीबीआई जांच या पटना उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश से जांच कराने की मांग की। .
 
 
बीजेपी का दावा-पुलिस लाठीचार्ज में विजय सिंह की हुई मौत
बीजेपी नेताओं ने दावा किया है कि विजय कुमार सिंह की मौत पुलिस लाठीचार्ज में हुई है, जबकि जिला प्रशासन और महागठबंधन के नेता दावा कर रहे हैं कि मृतक पार्टी नेता लाठीचार्ज की जगह पर मौजूद नहीं थे।


दिल का दौरा पड़ने की आशंका

दूसरी तरफ पटना के जिला मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि विजय सिंह और उनके दोस्त महेश चंद्रवंसी को दोपहर 1.19 बजे घूमते हुए पाया गया। वे जेपी चौराहे पर और छज्जूबाग रोड की ओर जा रहे थे, जबकि लाठीचार्ज दोपहर 12.55 बजे हुआ। लाठीचार्ज के 20 मिनट बाद विजय सड़क पर चल रहे थे। विजय सिंह के शरीर पर एक भी खरोंच नहीं थी। अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह दिल का दौरा पड़ने का मामला हो सकता है।
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 May 2025
पंकज मिश्रा, हमीरपुरः उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में किशोरियों के साथ सरेआम छेड़खानी की दो घटनाओं ने पुलिस की सक्रियता की पोल खोल दी है। बीच सड़क छेड़खानी करने से…
 12 May 2025
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने बंदरा गांव के नूनफर टोला में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने देसी और…
 12 May 2025
शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में आतंकी हमले की अफवाह फैलाई गई। सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में दावा किया गया कि आतंकी शहर में घुस गए हैं। ताबड़तोड़ गोलियां…
 12 May 2025
उज्जैन: 2028 में लगने वाले सिंहस्थ महाकुंभ के विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कोठी पैलेस स्थित प्रशासनिक भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सिंहस्थ के कार्यों की…
 12 May 2025
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में ऑटो से कुत्ते को रस्सी से बांधकर बेरहमी से घसीटने का एक वीडियो सामने आया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।…
 12 May 2025
कर्नाटक पुलिस ने पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. सुब्बन्ना अय्यप्पन की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की जांच शुरू कर दी है। वह शनिवार को श्रीरंगपटना के निकट कावेरी नदी…
 12 May 2025
ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए पाकिस्तानी आतंकियों के जनाजे में वहां की सेना के सीनियर अफसर और नेता भी शामिल हुए थे। रविवार को भारतीय सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में…
 12 May 2025
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के 43 घंटे बाद सोमवार को 9 राज्यों के 32 एयरपोर्ट्स खोल दिए गए हैं। एयरलाइंस कंपनियों की तरफ से यात्रियों के लिए बुकिंग…
 12 May 2025
नई दिल्ली I राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय बौद्ध संघ नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंते संघप्रिय राहुल जी के सानिध्य में दिल्ली जनपथ स्थित “अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर” में  बड़े धूमधाम…
Advertisement