प्रदेश और देश मे बनेगी भाजपा सरकार - सूरज ब्रम्हे ,चार सौ का आंकड़ा पार कर मोदी जी बनेगें प्रधानमंत्री

प्रदेश और देश मे बनेगी  भाजपा सरकार - सूरज ब्रम्हे ,चार सौ का आंकड़ा पार कर मोदी जी बनेगें प्रधानमंत्री
भोपाल l आज 20 अगस्त को भोपाल में आयोजित नरेंद्र मोदी विचार मंच के प्रदेश पदधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं कार्यकर्ता सम्मेलन भोपाल के मानस उद्यान में आयोजित हुआ साथ ही प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन भी राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य ने किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य ने संगठन के विस्तार के संबंध में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया l वही सभी कार्यकर्ताओं से अपील की, कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में हमे सहयोग करना है।
कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय महासचिव सूरज ब्रम्हे ने कहा कि राष्ट्र हित मे बी.जे.पी. प्रदेश और देश मे सरकार बनायेगीं। प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान  के नेतृत्व में सरकार बनेगी और देश मे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चार सौ का आंकड़ा पार कर सरकार बनायेगें। 
मंच के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश राठौड़ ने कहा कि संगठन पूरी शक्ति से नरेंद्र मोदी  विचार मंच
को मध्य प्रदेश में आगे बढ़ाने का काम लगातार कर रहा है और हम चाहते है 2024 में केंद्र में फिर से नरेन्द्र मोदी ही फिर से देश के प्रधान मंत्री बने।
 
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य, राष्ट्रीय महासचिव सूरज ब्रम्हे , प्रदेश अध्यक्ष दिनेश राठौर, महिला शाखा की राष्ट्रीय प्रभारी सुशील कुमार चौहान, महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष मंजू सिंह राठौड़, प्रान्तीय अध्यक्ष माध्यभारत बलदेव चौरागडे, महिला शाखा की मालवा की प्रान्तीय अध्यक्ष, युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष आशीष राजोरिया, पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष राजू मीणा, राजेश भाई देसाई सहित लगभग 300 की संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।

Advertisement