Select Date:

भारतीय रिसर्चर बदर खान को बड़ी राहत, डिपोर्टेशन पर रोक:अमेरिकी कोर्ट ने पक्ष में सुनाया फैसला

Updated on 21-03-2025 02:31 PM

अमेरिका में भारतीय रिसर्चर बदर खान सूरी के डिपोर्टेशन (देश से निकाले जाने) पर अमेरिकी अदालत ने रोक लगा दी है। वर्जीनिया कोर्ट की जज पेट्रीसिया टोलिवर गिल्स ने आदेश दिया कि सूरी को तब तक अमेरिका से नहीं निकाला जाएगा, जब तक अदालत इससे जुड़े आदेश जारी नहीं करती।

अमेरिका के इमिग्रेशन अधिकारियों ने सोमवार रात भारतीय छात्र बदर खान सूरी को वर्जीनिया से गिरफ्तार किया था। सूरी पर अमेरिका में हमास के समर्थन में प्रोपेगैंडा फैलाने और संगठन से जुड़ी आतंकी से रिश्ता रखने का आरोप है।

सूरी स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत अमेरिका की जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी का छात्र है। वह सेंटर फॉर मुस्लिम-क्रिश्चियन अंडरस्टैंडिंग में पोस्ट डॉक्टोरल फैलो के रूप में पढाई कर रहा है।

वकील बोले- सूरी की पत्नी फिलिस्तीनी, इसलिए निशाना बने 

बदर खान सूरी के वकील ने उन पर लगे आरोपों को खारिज किया है। वकील ने अदालत में दायर एक याचिका में कहा कि सूरी को निशाना इसलिए बनाया जा रहा है, क्योंकि उनकी पत्नी एक फिलिस्तीनी हैं। उनकी गिरफ्तारी का मकसद फिलिस्तीनी अधिकारों का समर्थन करने वाले लोगों की आवाज को दबाना है।

वकील ने अदालत में दाखिल किए गए दस्तावेज में कहा कि न तो विदेश मंत्री मार्को रुबियो और न ही किसी अन्य सरकारी अधिकारी ने आरोप लगाया है कि सूरी ने कोई अपराध किया है या वास्तव में कोई कानून तोड़ा है। उन्होंने अपने विचार रखे हैं, जो कि पूरी तरह से संवैधानिक हैं।

सूरी की पत्नी का नाम मफज सालेह है। सूरी 2011 में लोगों की मदद के लिए गाजा पहुंचे थे, इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। मफज ने नई दिल्ली में जामिया यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मफज के पिता अहमद यूसुफ हमास से जुड़े हुए हैं, जिसे अमेरिका ने एक आतंकवादी संगठन घोषित कर रखा है।

मफज ने कहा, “मेरे पति की हिरासत ने हमारी जिंदगी को पूरी तरह से बदल दिया है। हमारे तीन बच्चों को अपने पिता की बहुत जरूरत है। वे उन्हें बहुत याद करते हैं। एक मां के तौर पर मुझे अपने बच्चों और खुद की देखभाल के लिए उनके सहारे की सख्त जरूरत है।”

लुइसियाना के इमिग्रेशन कैंप में हैं सूरी

अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन (ACLU) ने सूरी के डिपोर्टेशन को रोकने के लिए मंगलवार को आपातकालीन प्रस्ताव दायर किया था। फिलहाल सूरी लुइसियाना में एक इमिग्रेशन कैंप में है।

ACLU से जुड़ी वकील सोफिया ग्रेग ने कहा कि सिर्फ राजनीतिक विचारधारा की वजह से किसी को उसके घर और परिवार से अलग करना, अमेरिका में रहने का दर्जा छीनना असंवैधानिक है।

जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी ने एक बयान जारी कर कहा है कि उन्हें सूरी के किसी अवैध गतिविधि में शामिल होने की जानकारी नहीं है। उनकी गिरफ्तारी की कोई ठोस वजह का भी उन्हें पता नहीं चला है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 May 2025
ढाका: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग को प्रतिबंधित कर दिया है। इससे अवामी लीग के लिए आगामी चुनावों में भाग लेने के सभी रास्ते…
 11 May 2025
इस्लामाबाद: चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने शनिवार को कहा कि उनका देश पाकिस्तान की ''संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय स्वतंत्रता'' को बनाए रखने में उसके साथ खड़ा रहेगा। विदेश…
 11 May 2025
इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को सीजफायर हो गया है। दोनों देशों के बीच संघर्ष 6 मई की रात को शुरू हुआ, जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च…
 11 May 2025
इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम को सीजफायर हुआ है। हालांकि भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने पर समझौते के कुछ ही घंटों के बाद…
 11 May 2025
मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ सीधी बातचीत करने का प्रस्ताव रखा है। पुतिन ने इस बातचीत 'बिना देरी किए' 15 मई से शुरू करने की बात कही…
 11 May 2025
वॉशिंगटन: भारत के हमले से नूर खान एयरबेस के तबाह होने के बाद पाकिस्तान बुरी तरह से डर गया था। पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम ध्वस्त हो गये थे और वो…
 11 May 2025
मॉस्को: भारत और पाकिस्तान के बीच बीते चार दिन (6 मई की रात से 10 मई तक) जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला है। भारत की ओर से पाकिस्तान में आतंकी…
 11 May 2025
इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान ने चार दिनों तक (6 से 10 मई) कई मोर्चों पर संघर्ष किया है। दोनों देशों में ये लड़ाई भले ही सिर्फ चार दिन चली लेकिन इस दौरान…
 11 May 2025
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद जो तनाव बना था, उसने ग्लोबल लीडर्स को परेशान कर दिया था। खासकर ऑपरेशन सिंदूर के बाद…
Advertisement