भोपाल को मिली हैदराबाद-जयपुर की सीधी रेल कनेक्टिविटी, यात्रियों को मिलेगा नियमित सफर का लाभ, जानें नया शेड्यूल

भोपाल को मिली हैदराबाद-जयपुर की सीधी रेल कनेक्टिविटी, यात्रियों को मिलेगा नियमित सफर का लाभ, जानें नया शेड्यूल

भोपाल। भोपाल और आसपास के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेल प्रशासन ने हैदराबाद-जयपुर-हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस को स्पेशल ट्रेन से नियमित ट्रेन में बदलने का फैसला किया है। अब यह ट्रेन 17079/17080 नंबर के साथ नियमित रूप से संचालित होगी। ट्रेन का संचालन भोपाल मंडल के इटारसी, भोपाल और संत हिरदाराम नगर स्टेशनों से होगा।

अब भोपाल के यात्रियों को हैदराबाद, सिकंदराबाद, नांदेड़, अकोला, उज्जैन, रतलाम, अजमेर और जयपुर जैसे प्रमुख शहरों के लिए नियमित रेल सुविधा उपलब्ध होगी। पहले स्पेशल ट्रेन होने के कारण इसके संचालन को लेकर अनिश्चितता रहती थी, लेकिन नियमित ट्रेन बनने से यात्रियों को अग्रिम आरक्षण, यात्रा योजना और सीट उपलब्धता में आसानी होगी।

बड़े शहरों को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

व्यापार, शिक्षा, नौकरी और पर्यटन के उद्देश्य से यात्रा करने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। जयपुर और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलने से समय और खर्च दोनों की बचत होगी। ट्रेन में एसी द्वितीय, एसी तृतीय, शयनयान और सामान्य श्रेणी सहित 22 एलएचबी कोच लगाए गए हैं।

ये रहेगा टाइम टेबल

गाड़ी संख्या 17079 हैदराबाद-जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 24 जुलाई से हर शुक्रवार को हैदराबाद से चलेगी और रविवार सुबह 5:25 बजे जयपुर पहुंचेगी। वहीं 17080 जयपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस 26 जुलाई से प्रत्येक रविवार को जयपुर से रवाना होकर मंगलवार सुबह 5 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। ट्रेन इटारसी, भोपाल और संत हिरदाराम नगर स्टेशन से होकर संचालित होगी।


Advertisement