भोपाल: कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर सभाकक्ष में गुरुवार को महिला सुरक्षा विषय पर आधारित समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सिंह के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मुख्या श्री विनीत कपूर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्रीमती ऋचा चौबे, महिला बाल विकास, बाल कल्याण समिति के सदस्य एवं महिला सुरक्षा पर कार्य करने वाली अशासकीय संस्थाओं ने प्रतिभाग किया। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने कहा की भोपाल जिले में लाडली बहना सेना के लिए नया मॉडल बनाया जाए और सभी महिलाओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों के साथ महिला सुरक्षा के संबंध में भी जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण आयोजित किए जाए जिससे महिलाओं में जागरूकता आए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जो अशासकीय संस्था और अन्य संगठन काम कर रहे हुआ उनके साथ समन्वय करके प्रशिक्षण आयोजित किए जाए। महिला सुरक्षा के संबंध में सभी आवश्यक जानकारी उन्हें उपलब्ध कराई जाए। महिलाओं के संबंध में शासन की योजनाओं की जानकारी भी उन्हें उपलब्ध कराने के लिए लाडली सेना को प्रशिक्षण दिया जाए।
बैठक में महिलाओ की सुरक्षा से सम्बंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। लाडली सेना के गठन व प्रशिक्षण, विभागों व अशासकीय संस्थाओं के साथ समन्वय, महिलाओं, किशोरियों के वर्तमान संगठनों की पहचान व उनसे जुड़ाव रखना, शिक्षण संस्थाओं में किशोरी व महिला सुरक्षा से सम्बंधित कानूनों पर जागरूकता शिविर आवश्यक परामर्शदाता भी उपलब्ध कराए जाएंगे।











