भारतीय छात्रों के लिए बुरी खबर, कनाडा में पोस्ट ग्रेजुएशन वर्क परमिट के जरिए अब नहीं मिलेगी एंट्री, ट्रूडो ने बदले नियम

भारतीय छात्रों के लिए बुरी खबर, कनाडा में पोस्ट ग्रेजुएशन वर्क परमिट के जरिए अब नहीं मिलेगी एंट्री, ट्रूडो ने बदले नियम
ओटावा: कनाडा में एंट्री के लिए पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट (पीजीडब्ल्यूपी) अब कारगर नहीं होगा। कनाडा सरकार ने पीडीडब्लूपी के जरिए विदेशी नागरिकों को प्रवेश को रोक दिया है। 21 जून, 2024 के बाद से विदेशी नागरिक पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट के लिए आवेदन बंद कर दिए गए हैं। कनाडा सरकार ने सीमा सेवा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे कनाडा में प्रवेश के लिए पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट आवेदनों पर कोई विचार ना करें। कनाडा सरकार के बयान के अनुसार, विदेशी नागरिक अब बॉर्डर पर पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
Advertisement