भोपाल I आज कला कुंज संस्था और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सहयोग से बाणगंगा बस्ती में माहवारी पर जागरूकता अभियान चलाया गया। I कार्यक्रम में संस्था की संचालिका
श्रीमती पूजा श्री चौकसे के साथ ही उनकी सहयोगी रूचि श्रीवास्तव,रुचिका और पूजा भी मौजूद रहीं I
वहीँ
महिलाओं की हेल्थ समस्याओं पर बातचीत कर उन्हें उचित परामर्श डॉक्टर अभिजीत, स्त्री रोग विषेज्ञ फाल्गुनी जी द्वारा दिया गया। डॉ फाल्गुनी ने इस विषय पर पूरी जानकारी महिलाओं एवं बच्चियों को दी साथ ही
महिलाओं को जागरूक करने के लिए महिला महामारी पर होने वाली उन सभी
बीमारियों और उनके बचाव के बारे में बताया l इस अभियान में कला कुंज संस्था की संस्थापक श्रीमती पूजा श्री चौकसे व
मिसेज इंडिया अपेक्षा डबराल ने भी लोगो को माहवारी से संबंधित आवश्यक
जानकारी देते हुए साफ सफाई एवम स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। बता दे की अपेक्षा
डबराल इस वर्ष मिसेज इंडिया 2023 बनी है I एबीवीपी प्रांत सह मंत्री चंचल धोते के साथ ही
एबीवीपी के नए भोपाल भाग के कार्यकर्ता उपस्थित रहे I कार्यक्रम के अंत में लगभग 50 से 70 महिलाएं व किशोरियों शामिल रही जिन्हे सेनेटरी पैड भी वितरित किए गए ।











