Select Date:

जबलपुर के अलावा अन्‍य जिलों में भी योग दिवस की धूम, सामूहिक योग, लगाया ध्यान

Updated on 21-06-2023 06:29 PM
 जबलपुर । जबलपुर के अलावा अन्‍य जिलों में भी योग दिवस की धूम मची है। शहडोल, दमोह, उमरिया, बालाघाट, मंडला, अनूपपुर डिंडौरी में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों समेत सुबह उठकर विश्व योग दिवस पर सैकड़ों लोगों ने योग किया।

संभागीय मुख्यालय के गांधी स्टेडियम शहडोल में विधायक जयसिंहनगर जय सिंह मरावी मुख्य अतिथि के रुप उपस्थित रहे। इनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम दास जयसवाल, एजीडी डीसी सागर, सीएमएचओ डा आर एस पांडे, जिला आयुष अधिकारी शशि प्रभा पांडे, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जगवानी, डा एके श्रीवास्तव, संयुक्त संचालक शिक्षा सहदेव सिंह मरावी, जन अभियान परिषद के विवेक पांडे सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी गणमान्य नागरिक महिलाएं विद्यार्थी सामूहिक योग में शामिल हुए। इस मौके पर योग शिक्षक सूर्यकांत तिवारी, नीलिमा शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, राजेंद्र शर्मा मैं योग की गतिविधियां कराई। उनकी गतिविधियां शुरू होने से पहले उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का सीधा प्रसारण संबोधन सुनाया गया। शिक्षा विभाग और आयुष विभाग के संयुक्त तत्वाधान में यह आयोजन किया गया।

दमोह के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में भी सामूहिक योग

दमोह जिला मुख्यालय के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में विश्व योग दिवस के अवसर पर सैकड़ों की तादाद में लोगों ने भाग लेकर योग किया। स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय में पूर्व मंत्री जयंत मलैया, कलेक्टर मयंक अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह जिला पंचायत सीईओ अजय श्रीवास्तव जिला वन मंडल अधिकारी महेंद्र उईके, पूर्व विधायक लखन पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा इस अवसर पर भाग लेकर योग एवं ध्यान किया। वहीं इसमें बड़ी संख्या में आम नागरिकों की भी सहभागिता रही। इसके पूर्व उपराष्ट्रपति प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री द्वारा योग दिवस के अवसर पर संबोधन किया गया जिसका सीधा प्रसारण होने पर योग में भाग लेने वाले सभी अतिथियों एवं नागरिकों ने सुना।

उमरिया के अमर शहीद स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम
स्टेडियम में प्रातः 6 बजे से योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चे और सभी संस्थाओं के लोग सुबह यहां पहुंच गए थे। कलेक्टर डा0 कृष्ण देव त्रिपाठी के मार्गदर्शन में सामूहिक योग के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगरवासियों, खिलाडि़यों, शासकीय सेवकों , पत्रकारों , व्यवसायियों सहित समाज के हर वर्ग के लोगों ने भाग लिया।  जिले की सभी शैक्षणिक संस्थानों में तथा आयुष विभाग के औषधालयों में सामूहिक योग के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अतिरिक्त नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों में भी सामूहिक योग के कार्यक्रम हुए। संबंधित निकायों के अधिकारी योग प्रषिक्षकों का चिन्हांकन तथा मिनट टू मिनट कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। सभी शासकीय सेवक सामूहिक योग कार्यक्रम में शामिल हुए।

बालाघाट में अफसर-नेताओं के साथ बच्चों ने भी किया योगासन

जिलेभर में सामाजिक, धार्मिक व शासन स्तर पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बालाघाट के उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम रखा गया, जहां प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के साथ स्कूली बच्चों ने भी प्रशिक्षक के मार्गदर्शन पर योगाभ्यास किया। इस मौके पर विधायक गौरीशंकर बिसेन, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, अपर कलेक्टर शिवगोविंद मरकाम, जिला पंचायत सीईओ डीएस रणदा सहित अन्य मौजूद रहे। विधायक बिसेन ने योग के फायदे बताते हुए इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए जागरूक किया। वारासिवनी के गांधी बाल उद्यान में भी योग कार्यक्रम हुआ, जहां बड़ी संख्या में महिला व पुरुषों ने योगाभ्यास किया और लोगों को भी सेहतमंद रहने के लिए योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। बुधवार को जिला मुख्यालय सहित सभी विकासखंडों, ग्राम पंचायतों में जगह-जगह योग कार्यक्रम हुए। ओस दौरान लोगों में योग के प्रति भारी उत्साह देखने को मिला। योग कार्यक्रमों में बुजुर्गों, महिलाओं ने भी अपनी सहभागिता निभाई।

मंडला के महर्षि विद्या मंदिर के प्रांगण में प्राचार्य, शिक्षक और बच्चों ने किया योगाभ्यास

मंडला जिला मुख्यालय स्थित पुलिस ग्राउंड में जिला स्तरीय कार्यक्रम रखा गया, जहां प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और उनके जवानों के साथ साथ जनप्रतिनिधियों व स्कूली बच्चों ने भी प्रशिक्षक के मार्गदर्शन पर योगाभ्यास किया। रपटा घाट के कुंभ स्थल पर मंडला विधायक देव सिंह सैयाम के मुख्य आतिथ्य में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसके अलावा महर्षि विद्या मंदिर में भी प्रबंधन के मार्गदर्शन में योगाभ्यास किया गया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ उपेंद्र शुक्ला ने योग के फायदे बताते हुए इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए जागरूक किया। अनेक स्थानों पर योग कार्यक्रम हुए, जहां बड़ी संख्या में महिला व पुरुषों ने योगाभ्यास किया और लोगों को भी सेहतमंद रहने के लिए योग अपनाने के लिए प्रेरित किया।

अनूपपुर समेत विकासखंडों, ग्राम पंचायतों में जगह-जगह किया गया योग

अनूपपुर जिला मुख्यालय आयोजित योग कार्यक्रम में कलेक्टर, जिला पंचायत अध्यक्ष, कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष, एनसीसी, स्वयं सेवी संगठन, पतंजलि योगपीठ सहित महिलाएं और बच्चे एकत्र होकर इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। इसी तरह समस्त विद्यालयों और औद्योगिक संस्थाओं विकासखंड के प्रमुख संस्थाओं में सुबह के समय निर्धारित समय पर योग कार्यक्रम हुआ जिसमें आम लोगों ने अपनी सहभागिता निभाई।

डिंडौरी में ऐतिहासिक स्थल सहित आयुष औषधालयों परिसर में भी कराया गया योग

आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वर्ष 2023 के वसुधैव कुटुंबकम के लिए 'योग' थीम निर्धारित की गई थी। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट स्कूल डिंडौरी परिसर में सुबह निर्धारित समय पर किया गया। सामूहिक योग में भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, पंकज तेकाम, कलेक्टर विकास मिश्रा, पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा, जिला शिक्षा अधिकारी, आयुष अधिकारी डा संतोष कुमार परस्ते सहित उनका स्टाफ, अन्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों सहित विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, शिक्षकों सहित अन्य लोग शामिल हुए।

अमरपुर के रामगढ़ किला परिसर में भी योग किया गया। साथ ही जिले में संचालित संस्थाएं आयुष औषधालय शाहपुर, अझवार, शहपुरा, कठौतिया, निघोरी, साल्हेखोरी, शाहपुर, चांदरानी, गोपालपुर, नेवसा, भाखा में सामूहिक योग के कार्यक्रम आयोजित हुआ।सामूहिक योगकार्यक्रम का प्रसारण रेडियो पर आकाशवाणी द्वारा किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2025
मप्र का पहला कंजर्वेशन रिजर्व बैतूल जिले में सतपुड़ा और मेलघाट टाइगर रिजर्व के बीच में स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाले मप्र वन्य प्राणी संरक्षण बोर्ड ने इसकी…
 17 March 2025
मप्र में सहारा समूह की बहुमूल्य जमीनों की सस्ते दाम में खरीदने और भुगतान में अनियमितता का बड़ा खुलासा हुआ है। पहले भाजपा विधायक संजय पाठक के परिवार की कंपनियों…
 17 March 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ बातचीत के दौरान मध्यप्रदेश के शहडोल जिले की अपनी यात्रा को याद किया। उन्होंने बताया कि वहां उन्होंने करीब 80 से…
 17 March 2025
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 14 मार्च को विधानसभा में ये बयान दिया था। इसके साथ ही सीएम ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही कर्मचारियों के प्रमोशन…
 17 March 2025
भोपाल के निशातपुरा इलाके में 9 साल की मासूम से बैड टच का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार धुलेंडी के दिन की है। होली पर रंग-गुलाल चल रहा था,…
 17 March 2025
स्पेशल डीजी रेल और पूर्व मुख्य सचिव कृपाशंकर शर्मा के बेटे मनीष शंकर शर्मा का असमय निधन हो गया है। वे उपचार के लिए दिल्ली गए थे। वहीं उन्होंने अंतिम…
 17 March 2025
भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में प्राइवेट जॉब करने वाली युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवती का रिश्ते का भाई है। युवक ने युवती को…
 17 March 2025
भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बेटी के होली खेलने पर को लेकर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी के बयान पर मध्यप्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कड़ा एतराज जताया है। सारंग…
 17 March 2025
भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से आ रही नमी के कारण प्रदेश में बादल छाने लगे हैं। कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हो रही है। इससे दिन के…
Advertisement