अमेरिका में लापता एक और भारतीय छात्र की मौत, क्लीवलैंड में मिला शव, बीते साल मास्टर्स के लिए गया था ओहियो
वॉशिंगटन: अमेरिका में पिछले महीने से लापता 25 साल के एक भारतीय छात्र को अमेरिकी शहर क्लीवलैंड में मृत पाया गया है। यह घटना इस देश में भारतीय मूल के छात्रों की मौत की हाल में हुई कई घटनाओं के बीच सामने आयी है। यह किसी भारतीय छात्र की मौत का एक सप्ताह के भीतर दूसरा मामला है। हैदराबाद के नाचाराम का रहने वाला मोहम्मद अब्दुल अरफात पिछले साल मई में क्लीवलैंड यूनिवर्सिटी से आईटी में मास्टर्स की पढ़ाई करने अमेरिका आया था।











