Select Date:

अमेरिका ने चीन की दुखती नस पर रखा हाथ, ताइवान को लेकर किया बड़ा ऐलान, क्या करेंगे जिनपिंग?

Updated on 29-07-2023 02:21 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका ने ताइवान के लिए 345 मिलियन डॉलर के सैन्य सहायता पैकेज की घोषणा की है। इस पैकेज में कई तरह के हथियार, एंटी एयरक्राप्ट सिस्टम और घातक ड्रोन शामिल हैं। ताइवान को अमेरिकी सैन्य सहायता दिए जाने पर चीन बौखलाया हुआ है। ताइवान शुरू से ही चीन की दुखती नस रहा है। ऐसे में ताइवान के साथ किसी भी विदेशी संबंध का चीन खुलकर विरोध करता है। चीन पहले भी ताइवान को सैन्य सहायता दिए जाने को लेकर अमेरिका को चेतावनी दे चुका है। लेकिन, हाल के दिनों में चीनी सेना की तैयारियों को देखकर ताइवान पर हमले की आशंका जताई जा रही है।


अमेरिकी हथियारों में एनएसैम्स भी शामिल

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि ताइवान को दिए जाने वाले सैन्य पैकेज में रक्षा सामग्री, सैन्य शिक्षा और प्रशिक्षण शामिल होगा। व्हाइट हाउस की घोषणा में उपलब्ध कराए जाने वाले हथियारों या उपकरणों के बारे में विस्तार से नहीं बताया गया है, लेकिन मीडिया आउटलेट्स ने अनाम अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा कि आपूर्ति में पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम और टोही उपकरण शामिल हैं। ताइवान ने बाइडन प्रशासन को इन हथियारों की खरीद को लेकर कई महीनों पहले लिस्ट सौंपी थी। इसमें नॉर्वेजियन एडवांस्ड सरफेस-टू-एयर मिसाइल सिस्टम (NASAMS) भी शामिल था।


चीन ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

अमेरिका के इस ऐलान पर चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। चीन न कहा है कि जरूरत पड़ी तो हम ताइवान को बलपूर्वक शामिल करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। वाशिंगटन में चीनी दूतावास के प्रवक्ता लियू पेंग्यू ने एक बयान में कहा कि अमेरिका को ताइवान को हथियार बेचना बंद करना चाहिए और "नए कारक बनाना बंद करना चाहिए जिससे ताइवान जलडमरूमध्य में तनाव पैदा हो सकता है।" चीनी विदेश मंत्रालय ने भी ताइवान को हथियार दिए जाने पर अमेरिका पर सख्त नाराजगी जताई है। मंत्रालय ने धमकाते हुए कहा है कि अमेरिका आग से खेल रहा है, जिसमें वह खुद जल सकता है।


ताइवान को मान्यता नहीं देता है अमेरिका

अमेरिका आधिकारिक तौर पर ताइवान को मान्यता नहीं देता है। वर्तमान में दुनिया के सिर्फ 13 देश ही ताइवान को देश के तौर पर स्वीकारते हैं। हालांकि, ताइवान ट्रेड ऑफिस के नाम से दुनियाभर के देशों से जुड़ा हुआ है, जिसमें भारत भी शामिल है। ताइवान की विदेशी संपर्क को देखते हुए चीन ने सैन्य घुसपैठ को तेज कर दिया है। चीनी लड़ाकू विमान और युद्धपोत लगातार ताइवान में घुसपैठ कर रहे हैं। यही कारण है कि ताइवान अपनी सुरक्षा को बढ़ाने में जुटा हुआ है। इस बीच चीन ने इस महीने की शुरुआत में ताइवान के पास एक बड़ा सैन्य अभ्यास किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संयुक्त राष्ट्र (UN) को मिलने वाले 19 हजार करोड़ का फंड रोक रखा है। इसमें से कुछ पैसा बाइडेन प्रशासन के कार्यकाल का भी है।ट्रम्प…
 06 May 2025
भारत-पाकिस्तान के बीच यूनाइटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल (UNSC) में सोमवार देर रात बंद कमरे में बैठक हुई। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस मीटिंग में पाकिस्तान से आतंकी संगठन…
 06 May 2025
भारत ने जम्मू-कश्मीर में चिनाब पर बने सियाल और बगलिहार बांध के गेट बंद कर दिए हैं। इसके चलते पाकिस्तान जाने वाला चिनाब का पानी रुक गया है और वाटर…
 06 May 2025
इजराइली सेना ने यमन में हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले बंदरगाह शहर हुदैदाह पर सोमवार रात भीषण बमबारी की। सेना के मुताबिक हमले में 20 इजरायली वायुसेना के लड़ाकू विमानों…
 03 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
 03 May 2025
अमेरिका ने सऊदी अरब को 3.5 अरब डॉलर (करीब 29 हजार करोड़ रुपये) की एयर-टू-एयर मिसाइलें बेचने की मंजूरी दे दी है। इस सौदे के तहत सऊदी अरब को 1,000…
 03 May 2025
सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स…
 03 May 2025
ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
Advertisement