अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के अनुसार, सहारा थंडर इन प्रयासों के समर्थन में ईरान की वाणिज्यिक गतिविधियों की देखरेख करने वाली प्रमुख कंपनी है। सहारा थंडर का समर्थन करने वाली तीन भारतीय कंपनियां- जेन शिपिंग, पोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और सी आर्ट शिप मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड हैं। विभाग ने कहा कि सहारा थंडर ईरान के रक्षा मंत्रालय और सशस्त्र बल लॉजिस्टिक्स (एमओडीएएफएल) की ओर से पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (पीआरसी), रूस और कई न्यायक्षेत्रों में ईरानी वस्तुओं की बिक्री और शिपमेंट में शामिल एक विशाल शिपिंग नेटवर्क पर निर्भर करता है।
अमेरिका ने 12 से ज्यादा कंपनियों को किया बैन, तीन भारत की, ईरान के साथ व्यापार को लेकर लिया फैसला
वॉशिंगटन: अमेरिका ने एक दर्जन से ज्यादा कंपनियों को प्रतिबंधित करने का फैसला लिया है। गुरुवार को अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने बयान जारी करते हुए ये जानकारी दी। विभाग ने कहा है कि अमेरिका ने ईरानी सेना की ओर से अवैध व्यापार और मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) ट्रांसफर की सुविधा के लिए भारत की तीन कंपनियों सहित एक दर्जन से अधिक कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है। बयान में कहा गया है कि प्रतिबंधित की गई कंपनियों, व्यक्तियों और जहाजों की यूक्रेन-रूस युद्ध के दौराम ईरानी मानवरहित यानों की गुप्त बिक्री में भूमिका है।











