विस्फोट की वजह से मिला टाइटैनिक का मलवा
यूनाइटेड स्टेट्स कोस्ट गार्ड ने कहा है कि अटलांटिक महासागर में पांच लोगों के साथ लापता टाइटन सबमर्सिबल को जहाज के विस्फोट के कारण भयंकर नुकसान हुआ है। अमेरिकी रियर एडमिरल जॉन माउगर ने गुरुवार को कहा कि एक आरओवी को कुछ मलबा मिला, जो पुराने टाइटैनिक जहाज का था। उन्होंने बताया के ये मलवा किसी विस्फोट की वजह से मिला है।
हजारों किलोमीटर तक की गई पनडुब्बी की खोज
टाइटन पनडुब्बी के लापता हो जाने के बाद उत्तरी अटलांटिक में हजारों किलोमीटर तक बड़े पैमाने पर खोज की गई। इस सर्च ऑपरेशन में अमेरिकी और कनाडाई एजेंसियों के साथ-साथ अन्य अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां भी शामिल थी।

जहाज का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी ओसियनगेट ने गुरुवार को घोषणा की थी कि पनडुब्बी पर चालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। कंपनी ने एक बयान में कहा, 'अब हम मानते हैं कि हमारे सीईओ स्टॉकटन रश, शहजादा दाऊद और उनके बेटे सुलेमान दाऊद, हामिश हार्डिंग और पॉल-हेनरी नार्जियोलेट को हमने दुखद रूप से खो दिया गया है।'