अज्जाक्स आमसभा की बैठक संपन्न,प्रदेश प्रतिनिधियों ने लिया भाग,वार्षिक मसौदे पर हुई चर्चा

अज्जाक्स आमसभा की बैठक संपन्न,प्रदेश प्रतिनिधियों ने लिया भाग,वार्षिक मसौदे पर हुई चर्चा
 भोपाल l मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (अज्जाक्स) की प्रांतीय वार्षिक आमसभा आज पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित हिंदी भवन के सभागार में, प्रांत अध्यक्ष श्री जेएन कंसोटिया, अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन की अध्यक्षता में संपन्न हुई l प्रातः 11:00 बजे से ही हिंदी भवन में आजाद के तहसील ब्लाक जिला संभागीय प्रतिनिधियों सहित प्रांतीय कार्यकारिणी पदाधिकारियों का जमावड़ा होता रहा l लगभग 12:30 बजे प्रारंभ हुए समारोह में सर्वप्रथम संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर तथा जननायक बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन कर किया गया l मंच पर संभाग जिला अध्यक्ष सहित प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मौजूद थे lआमसभा के प्रस्तावित कार्य एजेंडा की प्रस्तावना संघ के प्रांतीय महासचिव (प्रशासन/ समन्वय)इंजीनियर एस एल सूर्यवंशी ने रखी l संघ के आर्थिक प्रस्ताव पर विस्तृत जानकारी कोषाध्यक्ष डॉ मथुरा प्रसाद ने प्रस्तुत कीl जिला प्रतिनिधियों विशेषत: जिला अध्यक्षों ने एजेंडा बिंदुओं पर खुलकर अपने विचार रखें l इसके पूर्व श्री कंसोटिया ने अध्यक्ष पद पर किसी अन्य के नाम पर विचार करने का जैसे ही प्रस्ताव रखा,तो एक मत होकर पंडाल में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने अपनी आस्था और निष्ठा व्यक्त करते हुए खड़े होकर दोनों हाथ उठाकर श्री कंसोटिया को ही अपना अध्यक्ष बनने की मांग की, भारी दवाब के चलते श्री कंसोटिया ने अपनी सहमति दीlइस पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा l इस मौके पर नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों जिसमें ग्वालियर के जिला अध्यक्ष भी शामिल थे ने भारतीय संविधान की शपथ ली शपथ का वाचन प्रांत अध्यक्ष श्रीकंसोटिया ने किया,जिसका दोहराव उपस्थित समुदाय सहित नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों ने किया l ग्वालियर के पूर्व जिला अध्यक्ष द्वारा फैलाए गए भ्रम और दुष्प्रचार पर लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए ध्वनि मत से निंदा प्रस्ताव पारित किया साथ ही इस मामले पर विधिक पक्ष रखते हुए इंजीनियर एम सी अहिरवार ने सभा में उपस्थित लोगों को संवैधानिक पहलू से अवगत कराया जिसमें ग्वालियर पूर्व जिला अध्यक्ष की ओर से अनुशासनहीनता तथा आर्थिक अनियमित की बात उजागर हुई सर्वानुमति से निर्णय लिया गया कि आर्थिक अनियमितता के मामले में ग्वालियर पूर्व अध्यक्ष श्री मौर्य पर एफआईआर दर्ज कराई जाए वहीं अनुशासनहीनता और संगठन की छवि धूमिल करने पर उन्हें प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाएl आम सभा में श्री कंसोटिया जी के भाई बहिनों सहित अन्य परिजन भी शामिल हुएl आम सभा के बाद केक काटा गया और अभिनंदन कर साफा पहना कर शॉल श्रीफल भेंट करते हुए श्री कंसोटिया को उनके 58 जन्म दिवस पर शुभकामनाएं दी गई l सभा स्थल भावनात्मक रूप से समारोह में परिवर्तित हो गया l अजlक्स के प्रांतीय प्रवक्ता विजय शंकर श्रवण तथा अन्य पदाधिकारी ने श्रीकंसोटिया को पुष्प गुच्छ सहित अजlक्स लोगो /प्रतीक चिन्ह भेंटकर बधाई,शुभकामनाएं दी l इस अवसर पर सभा को जिन वक्ताओं ने संबोधित किया उनमें महासचिव जे एल गुवाहाटीया, गौतम पाटिल, निर्मलl पाटिल, घनश्याम भोकरिया,महेश बरोलिया, अवध नारायण मकोरिया ,रमेश चंदेसिया, डीपी अहिरवार ,डॉक्टर मथुरा प्रसाद, डॉ सागर, एम सी अहिरवार इत्यादि शामिल हैं l जन्म दिवस पर श्री कंसोटिया को बरगद का पौधा सौंपा,जिसे नाजी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू बिछोले एवं रामसिंह रसोनिया,प्रदीप नगर ने परिसर में लगाया l आम सभा/ समारोह का संचालन इंजीनियर एम सी अहिरवार तथा आभार प्रदर्शन भोपाल जिलाध्यक्ष इंजीनियर विनोद सिंह वट्टी तथा संभागाध्यक्ष श्री बंशीलाल धनवाल ने किया l 
Advertisement