लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हनुमानगंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अंग्रेजी अवैध शराब समेत पांच लाख रुपए का मशरूका किया बरामद

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हनुमानगंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अंग्रेजी अवैध शराब समेत पांच लाख रुपए का मशरूका किया बरामद
भोपाल । पुलिस को मुखबिर से  सूचना मिली कि एक लाल कलर के लोडिंग आटो क्रमांक MP04-LD-7542 से भारी मात्रा मे शराब लेकर छोला रोड से नादरा बस स्टेण्ड की तरफ जा रहा हैं,की सूचना मिलने पर घेराबंदी कर आटो के चालक को थाना हनुमानगंज एवम थाना टीला स्टाफ की मदद से पकडा और नाम, पता पूछा तो उसने अपना नाम दीपक साहू पिता रामचन्द्र साहू उम्र-29 साल निवासी म.न.657 न्यू अशोका गार्डन कालोनी थाना अशोका गार्डन जिला भोपाल का होना बताया I जिसके कब्जे से 20 पेटी बैगपाईपर कम्पनी की अंग्रेजी शराब व  40 पेटी बोल्ट कम्पनी की बीयर कुल 492 लीटर शराब कीमती करीबन 2 लाख रुपए  व लोडिंग आटो क्रमांक MP04-LD-7542 को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 112/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया । आरोपी के कब्जे से 312 लीटर बीयर व 180 लीटर अंग्रेजी शराब कुल 492 लीटर शराब व लोडिंग आटो क्र MP04-LD-7542 कुल 5,00,000/- रूपये का मशरूका जप्त करने मे सफलता हासिल की है । 

आरोपी का आपराधिक रिकार्डः*- 
1.अप क्र .481/16 धारा 294,323,506 भादवि. (थाना- अशोकागार्डन जिला भोपाल )     
2.अप.क्र 665/20 धारा 337,338 भादवि (थाना छोलामंदिर ) ,3.अप क्र 112/24  धारा 34(2) आबकारी एक्ट (थाना हनुमानगंज) ।

पुरे मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी,निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया, उनि विवेक शर्मा,उनि अजय यादव,आरक्षक 2077 आकाश श्रीवास्तव, आरक्षक 3417 आशीष वर्मा, आरक्षक 4459 जितेन्द्र अजनार की भूमिका रही है और थाना टीला से थाना प्रभारी टीला जमालपुरा सर्वप्रिय सिन्हा (भा पु से),प्रधान आरक्षक 807 नरेश कुमार , प्रआर.2818 विनेश तिवारी, आर.839 शैलेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही है ।
Advertisement