भारत और चीन के बीच अखाड़ा बना अफ्रीका, ड्रैगन की 'खजाने' पर नजर, जयशंकर ने भी कसी कमर
Updated on
06-07-2023 07:06 PM
जंजीबार: तंजानिया का एक छोटा सा टापू देश जंजीबार, पूर्वी मध्य अफ्रीका से इसकी दूरी करीब 35 किलोमीटर है। हिंद महासागर पर स्थित इस द्वीप की रणनीतिक अहमियत काफी ज्यादा है। भारत के विदेश मंत्री जयशंकर इस समय इस द्वीप के दौरे पर हैं। जंजीबार वह जगह है जिस पर चीन की भी नजरें हैं। न केवल जंजीबार बल्कि पूरा अफ्रीका ही इस समय चीन की लालच भरी निगाहों में शामिल हो गया है। इसकी वजह है यहां पर मौजूद वह खजाना जो न केवल चीन को बल्कि पूरी दुनिया को मालामाल कर सकता है। जयशंकर का तंजानिया दौरा भारत की तरफ से उठाया गया वह रणनीतिक कदम है जो यहां पर बढ़ते चीनी प्रभुत्व को कमजोर कर सकता है।
अफ्रीका में सोना से लेकर हीरा तक अफ्रीका दुनिया की वह जगह है जहां पर दुनिया का 40 फीसदी सोना और 90 प्रतिशत तक क्रोमियम और प्लैटिनम मौजूद है। प्लैटिनम को व्हाइट गोल्ड भी कहते हैं। इसके अलावा दुनिया में कोबाल्ट, हीरे और यूरेनियम का सबसे बड़ा भंडार अफ्रीका में है। सोने और हीरे की खदानों के लिए अफ्रीका पूरी दुनिया में मशहूर है। चीन अब दुनिया में मिनरल्स की तलाश में लग गया है। चीन में तांबा, जस्ता, निकिल और कई और मिनरल्स की सप्लाई पूरी नहीं हो पा रही है। चीनी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी प्रमुख खनिजों की सप्लाई में अफ्रीका बड़ी भूमिका अदा कर रहा है।
अफ्रीका पर निर्भर चीन खनिजों के मामले में, चीन अपने कोबाल्ट आयात के लिए सब-सहारा अफ्रीका पर निर्भर है। मैंगनीज के लिए दक्षिण अफ्रीका और घाना पर उसकी निर्भरता बढ़ती जा रही है। सब-सहारा वह क्षेत्र है जो लकड़ी और क्रोमियम की बड़ी सप्लाई करता है। यह दोनों ही चीजें चीन के ग्लोबल आयात का करीब सातवां हिस्सा है। हालांकि लौह अयस्क और तांबे के आयात में अफ्रीका अभी छोटा क्षेत्र है। चीन ने जाम्बिया, तंजानिया और मोजाम्बिक सहित मध्य दक्षिणी अफ्रीका के खनन क्षेत्र में रुचि दिखाई है। यह क्षेत्र तांबा, लोहा, सोना, मैंगनीज और अन्य आधार धातुओं से समृद्ध है।
तंजानिया में आईआईटी कई अफ्रीकी देश इस समय चीनी कर्ज के जाल में फंसे हुए हैं। पिछले दिनों जयशंकर ने कहा था, 'भारत मानता है कि अफ्रीका के साथ एक विकासशील साझेदारी जरूरतों और प्राथमिकताओं पर आधारित हो।' उन्होंने भारत को अफ्रीका का लंबा साझीदार करार दिया था। भारत ने अब तक अफ्रीकी देशों को 12.4 अरब डॉलर का रियायती ऋण दिया है। जंजीबार में भारत की तरफ से एक वॉटर सप्लाई प्रोजेक्ट भी शुरू होने वाला है। इसके अलावा जंजीबार में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) का पहला ग्लोबल कैंपस भी खुलने वाला है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स…
ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि…
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ…
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने परमाणु युद्ध की आशंका को जगा दिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। नई दिल्ली की…