अफगानिस्तान ने भारत को कहा थैंक्यू, तालिबान ने अब की ये डिमांड, बढ़ती 'दोस्ती' से पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची
काबुल: अफगानिस्तान में तालिबान राज कर रहा है। पहली बार भारत और तालिबान के बीच एक उच्च स्तरीय मीटिंग हुई है। विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (पाकिस्तान-अफगानिस्तान-ईरान) जेपी सिंह के नेतृत्व में एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को काबुल में तालिबान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी से मिला। इस दौरान भारत की तालिबान शासन में मिलने वाली मानवीय सहायता समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई। यह मुलाकात ऐसे समय पर हो रही है, जब भारत के एक पड़ोसी चीन में तालिबान का राजदूत तैनात हो चुका है। वहीं दूसरे पड़ोसी पाकिस्तान का तालिबान से तनाव चल रहा है।











