बेलारूस में परमाणु ठिकानों के पास वैगनर के 8 हजार लड़ाके, टेंशन में आए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
Updated on
27-06-2023 07:45 PM
मॉस्को: रूस में तख्तापलट की असफल कोशिशों के बाद भी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की परेशानियां कम नहीं हुई हैं। कहा जा रहा है कि वैगनर के आठ हजार लड़ाके इस समय उन जगहों पर हैं जहां पर रूस के परमाणु हथियार रखे हुए हैं। ब्रिटेन की सरकार भी वैगनर के लड़ाकों पर करीब से कड़ी नजर रख रही है। ऐसा कहा गया है कि बेलारूस में वैगनर के लड़ाके इकट्ठा हैं। रूस में शनिवार को मची अशांति के खत्म होने के बाद सोमवार को पुतिन ने टेलीविजन पर संबोधन दिया। उन्होंने वैगनर चीफ येवेगनी प्रिगोझिन को वॉर्निंग दी है। साथ ही साथ खूनखराबे और तख्तापलट की कोशिशों के लिए पश्चिमी देशों को दोषी ठहराया है। रक्षा मंत्री ने दिया बयान
ब्रिटेन के रक्षा मंत्री एम्स क्लेवरली ने कहा है कि वैगनर विद्रोहियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उनका कहना था कि ये लड़ाके बेलारूस में वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोझिन के साथ हैं। इस बात की पूरी आशंका है कि भारी हथियारों से लैस ये सैनिक परमाणु हथियारों वाले सैन्य अड्डों के करीब मौजूद हैं। पूर्व सेना सदस्य और ब्रिटिश सांसद बॉब सीली ने कहा कि रूस के करीबी सहयोगी बेलारूस का छोटा सा शहर असिपोविची में परमाणु हथियारों का अड्डा है।
सीली ने हाउस ऑफ कॉमन्स को बताया, 'अगर इस खबर पर विश्वास किया जाए तो यह तय है कि 8,000 वैगनर सैनिक बेलारूस के असिपोविची नामक एक छोटे से शहर में की तरफ बढ़ रहे हैं। ये सैनिक येवगेनी प्रिगोझिन के साथ आगे बढ़ रहे हैं। मेरा मानना है कि यहां पर परमाणु ठिकाने तानाशाह अलेक्जेंडर लुकाशेंको के अनुरोध के तहत बनाए गए हैं।' परमाणु हथियारों की निगरानी सीली ने कहा कि वह इस बात का अंदाजा भी नहीं लगाना चाहते हैं कि ये सैनिक लुकाशेंको या पुतिन के लिए खतरा बनने वाले हैं या नहीं? लेकिन वह यह जानना चाहते हैं कि क्या पुतिन या लुकाशेंकों इस बात का भरोसा दिलाएंगे कि रूसी परमाणु हथियारों की निगरानी की जा रही है सा नहीं। क्लेवरली ने कहा कि बेलारूस की सरकार को यह बता दिया गया है कि वैगनर सैनिकों की मदद से यूक्रेन में हमलों को बढ़ावा नहीं मिलना चाहिए।
रूस में असाधारण घटनाक्रम पिछले दिनों रूस में जो कुछ हुआ वह काफी असाधारण था। वैगनर के चीफ येवेगनी प्रिगोझिन ने यू-टर्न ले लिया और यूक्रेन में पुतिन के खिलाफ विद्रोह कर दिया। सैनिकों के साथ वह मास्को तक मार्च करने की तैयारी कर चुके थे। प्रिगोझिन और क्रेमलिन के बीच झगड़े की वजह से ऐसा हुआ था। रूस को गृह युद्ध से बचने के लिए लुकाशेंको की मदद से एक एक समझौता हुआ। हालांकि प्रिगोझिन ने कहा है कि उनका मकसद वैगनर को खत्म होने से रोकना था न कि वह पुतिन के तख्तापलट की कोशिशें कर रहे थे। प्रिगोझिन ने सोमवार को 11 मिनट के ऑडियो में यह बात कही है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स…
ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि…
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ…
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने परमाणु युद्ध की आशंका को जगा दिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। नई दिल्ली की…