मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत रोपे जाएंगे 75 पौधे, होगा वीरों का सम्मान

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत रोपे जाएंगे 75 पौधे, होगा वीरों का सम्मान
भोपाल। मेरी माटी मेरा देश अभियान नौ अगस्त से सभी ग्राम पंचायत और नगर निगम के वार्डों में शुरू किया जा रहा है। इस दौरान आजादी के अमृत महोत्सव समापन अवसर पर सभी जगह कलश यात्राएं निकाली जाएंगी। इतना ही नहीं, सभी पंचायतों में स्मारक शिलालेख की स्थापना की जाएगी। वहीं पंच प्राण की शपथ के बाद सेल्फी को पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। यह जानकारी कलेक्टर आशीष सिंह ने दी है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में वसुधा वंदन के तहत अमृत सरोवरों के आसपास, पंचायत कार्यालय, द्यालय-महाविद्यालय सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर 75 पौधे लगाए जाएंगे। इसी प्रकार वीरों का वंदन के तहत कर्तव्य पर अटल रहते हुए अपने जीवन का बलिदान देने वाले स्थानीय वीरों तथा वीरांगनाओं का स्मरण एवं सम्मान किया जाएगा। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों, सेवानिवृत्त रक्षा, सीआरपीएफ और राज्य पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा राष्ट्रगान के बाद समारोह का समापन किया जाएगा।


युवा दिल्ली लेकर जाएंगे अमृत कलश

कलेक्टर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अमृत कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान विकासखंड स्तर पर मिट्टी एकत्रित कर इन कलशों में भरी जाएगी। हर एक विकासखंड से युवा अपने साथ अमृत कलश लेकर दिल्ली पहुंचकर

कार्यक्रम में शामिल होंगे।


अमृत वाटिका निर्माण के साथ होगा समापन

मेरी माटी मेरा देश के तहत 30 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान, शहरी स्तर पर 16 से 20 अगस्त और 16 से 25 अगस्त तक राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। 27 और 28 अगस्त को विकासखंडों से युवा अमृत कलश के साथ मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्य कार्यक्रम में 29 और 30 अगस्त को कर्तव्य पथ पर अमृत वाटिका का निर्माण कर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

Advertisement