भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के कालेजों में यूजी व पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। वहीं बार काउंसिल आफ इंडिया (बीसीआइ) के पाठ्यक्रमों में प्रवेश कम संख्या में हो रहे हैं। राजधानी में एलएलबी और एलएलएम कोर्स में प्रवेश काफी कम संख्या में हुए हैं। राजधानी के आठ कालेजों में 60 प्रतिशत से ज्यादा सीटें रिक्त हैं, जबकि स्टेट ला कालेज के एलएलएम पाठ्यक्रम में लगभग सीटें फुल हो चुकी हैं। प्रदेश में 90 विधि कालेजों में 11 हजार 300 सीटों पर प्रवेश देने के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं। इसमें अभी तक करीब 39 प्रतिशत प्रवेश हुए हैं। अभी भी 61 प्रतिशत सीटें खाली हैं। इन कालेजों में एक अगस्त से सत्र शुरू होने वाला है। अब विभाग के पास प्रवेश कराने के लिए सिर्फ एक कालेज लेवल काउंसलिंग ( सीएलसी ) बची हुई है। अब कालेजों को सीएलसी के अंतिम चरण में सीटें भरने की उम्मीद है।
सीएलसी के दूसरे चरण के बाद विधि कालेजों में 60 प्रतिशत सीटें रिक्त
स्टेट ला कालेज में एलएलएम पाठ्यक्रम की सीटें फुल
राजधानी के स्टेट ला कालेज के एलएलएम पाठ्यक्रम की 20 सीटों पर प्रवेश हो चुका है। वहीं एलएलबी की 180 सीटों में से 140 सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। अभी 40 सीटें रिक्त बनी हुई हैं। इन सीटों पर प्रवेश लेने के लिए करीब 72 विद्यार्थियों ने सीएलसी से प्रवेश लेने के लिए पंजीयन करा लिया है।प्रदेश में स्थिति
कोर्स - कालेज - सीटें - प्रवेश - रिक्त
एलएलबी - 88 - 11291 - 4477 - 6814
बीएएलएलबी - 17 - 1620 - 381 - 1239
एलएलएम - 42 - 1545 - 647 - 898
एलएलबी आनर्स - 15 - 1560 - 598 - 962
भोपाल में विधि कालेजों की स्थिति
कालेज - सीटें - प्रवेश - रिक्त
स्टेट ला कालेज - 180 - 140 - 40
सेफिया कालेज - 120 - 64 - 56
सत्यसार्इं कालेज - 60 - 04 - 56
करियर कालेज - 120 - 54 - 66
राजीव गांधी कालेज - 180 - 83 - 97
भोपाल डिग्री कालेज - 60 - 06 - 54
जय हिंद डिफेंस कालेज - 120 - 20 - 100
विद्यादायनी कालेज - 120 - 16 - 104











