एक साल में 513.75 से 1585 रुपये, क्या आपके पास है यह मल्टीबैगर शेयर

एक साल में 513.75 से 1585 रुपये, क्या आपके पास है यह मल्टीबैगर शेयर
नई दिल्ली: नॉलेज मरीन एंड इंजीनियरिंग वर्क्स लिमिटेड (Knowledge Marine & Engineering Works Limited) ने पिछले एक साल मे अपने शेयरहोल्डर्स को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। पिछले साल 22 अगस्त को कंपनी का शेयर 513.75 रुपये पर था जो आज यानी 22, अगस्त 2023 को 1585 रुपये पर पहुंच गया। यानी एक साल में इसमें करीब 180 फीसदी तेजी आई है। अगर किसी ने एक साल पहले इसमें एक लाख रुपये का निवेश किया होगा तो आज उसके इसकी वैल्यू 2.80 लाख रुपये होती। कंपनी को हाल में म्यांमार पोर्ट अथॉरिटी से एक वर्क ऑर्डर मिला है। इसमें यांगून नदी में ड्रेजिंग और मेंटनेंस शामिल है। कंपनी को म्यांमार से दूसरा ऑर्डर मिला है और इसे एक अक्टूबर से छह महीने में पूरा किया जाना है। यह ऑर्डर 2,199,990 डॉलर का है।

कंपनी के साथ ही सैंड बायर्स से चार अलग-अलग ऑर्डर मिले हैं। इन ऑर्डर की कलेक्टिव वैल्यू 154.5 लाख बहरीन दीनार है। नॉलेज मरीन एंड इंजीनियरिंग वर्क्स लिमिटेड मरीन क्राफ्ट्स के बिजनस में है। कंपनी मरीन क्राफ्ट ऑपरेट करती है और इनका टेक्निकल मेंटनेस भी करती है। साथ ही मरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर और उससे जुड़े काम भी देखती है। आज कंपनी का स्टॉक 1490 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1640 रुपये तक ऊपर और 1490 रुपये तक नीचे गया। अभी यह स्टॉक 9.68 परसेंट तेजी के साथ 1595 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1640 रुपये और न्यूनतन स्तर 497 रुपये है।

Advertisement