भोपाल। भाजपा ने मध्य प्रदेश के दतिया उप चुनाव में 40 स्टार प्रचारक बनाए हैं। इनमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित टिकट के दावेदार रहे प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को प्रचार की कमान सौंपी हैं।
नरोत्तम मिश्रा सूची में 16वें नंबर पर हैं। यह सभी दतिया उप चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को विजय दिलाने के लिए घर-घर जाकर प्रचार करेंगे। इन नेताओं की अलग-अलग तिथियों पर सभाएं भी आयोजित की जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर रखा गया है।
ये नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल
- 11 जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजी गई सूची सोमवार सुबह सामने आई। इसमें क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह, सत्यनारायण जटिया, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, जगदीश देवड़ा, मंत्री प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, विधायक गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, विश्वास सारंग, कृष्णा गौर।
- संध्या राय, गजेंद्र सिंह पटेल, सुमित्रा वाल्मीकि, राहुल कोठारी, गौरव रणदिवे, रणवीर सिंह रावत, शैलेंद्र बरुआ, महेश केवट, शैतान सिंह पाल, डा. अभय यादव, केशव बघेल और महेंद्र सिंह यादव के नाम शामिल है। ग्वालियर चंबल अंचल से एदल सिंह कंषाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर और नारायण सिंह कुशवाहा, राकेश सिंह, अरविंद भदौरिया, लाल सिंह आर्य, भरत सिंह कुशवाहा, रामनिवास रावत भी स्टार प्रचारक बनाए गए हैं।











