भोपाल,12 जुलाई 2023 I श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर कुंजन नगर के पुजारी प. रत्नेश शास्त्री का जन्मदिवस आज बड़ी धूम धाम से मनाया गया I 11 ब्राह्मणो द्वारा विशेष पूजन कर जन्मदिवस मनाया I बता दे की पंडित रत्नेश शास्त्री सर्व ब्राह्मण युवा समाज के जिला अध्यक्ष भी है युवा समाज के ब्राह्मणो ने भी मंदिर पहुंच कर बड़े हर्षों उल्लास के साथ उनका जन्मदिवस मनाया एवं श्री फल एवं शाल भेंट कर उनका सम्मान किया I पंडित रत्नेश शास्त्री ने सबके मंगल की कामना श्री संकट मोचन हनुमान से की और सभी का आभार व्यक्त कियाI सभी कुंजन नगर निवासियों ने भी पंडित शास्त्री को बधाई दी
11 ब्राह्मणों ने विशेष पूजन कर मनाया पंडित रत्नेश शास्त्री का जन्मदिवस











