100 गाड़ियों की एक साथ हुई टक्कर:सूजौ एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

100 गाड़ियों की एक साथ हुई टक्कर:सूजौ एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

चीन के सूजौ में एक्सप्रेसवे में भीषण कार हादसा हो गया। बर्फीला रास्ता होने के कारण तकरीबन 100 से अधिक गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। इसमें तीन लोगों के गंभीर घायल होने और छह लोगों के मामूली चोट लगने की खबर आई है। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

चीन में पिछले एक सप्ताह से भारी बर्फबारी और बारिश हो रही है। मौसम विभाग की ओर से मध्य और दक्षिण क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है। आंकड़ों के मुताबिक चीन में हर साल 60 हजार से ज्यादा लोगों की मौत सड़क हादसे में होती है।


Advertisement