मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में शनिवार को बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक अक्टूबर 2026 के दूसरे दिन कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे।
इस दौरान फैशन शो में अलग-अलग डिजाइनर्स के कलेक्शन पेश किए गए। शिल्पा शेट्टी, खुशी कपूर और लीजा हेडन ने शोस्टॉपर बनकर रैंप वॉक किया।
फैशन वीक के दूसरे दिन सोहेल खान ने भी रैंप वॉक किया। उन्होंने एक्ट्रेस अनुप्रिया गोएंका के साथ रियाज और अमन गांगजी के मशहूर फैशन ब्रांड LIBAS के लिए रैंप वॉक किया।
निश हेयर की हैलोवीन पार्टी में भी पहुंचे सितारे
शनिवार को मुंबई में एक और इवेंट हुआ। एक्ट्रेस और एंटरप्रेन्योर पारुल गुलाटी ने निश हेयर की हैलोवीन पार्टी होस्ट की। इस दौरान बॉलीवुड कलाकारों, रियलिटी शो के सितारों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने हिस्सा लिया।

