नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण: पार्ट 1' की इन दिनों हर तरफ चर्चा है। सिर्फ भारत में ही नहीं, विदेशों में भी इस फिल्म का कमाल देखने को मिल रहा है। विदेशों में इस फिल्म ने 550 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है और भारत में 1100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ अब इस फिल्म ने एक और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि अपने नाम कर ली है। रणबीर कपूर और यश स्टारर इस फिल्म ने 32वें वार्षिक 'क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स' के लिए दो श्रेणियों में जगह बनाई है। जी हां, 'रामायण' को क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

'रामायण' तकनीकी शॉर्टलिस्ट में 'द ओडिसी' और 'ड्यून: पार्ट थ्री' के साथ शामिल हो गई है

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 'रामायण: राइज ऑफ अ लेजेंड' को इसके तकनीकी काम के लिए काफी तारीफ मिल रही है। इस मेगा बजट फिल्म के विज़ुअल इफेक्ट्स दर्शकों को काफी पसंद आए हैं, जिसका श्रेय डैन ग्लास को दिया गया है। इस फिल्म ने 32वें वार्षिक क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड में दो तकनीकी श्रेणियों में जगह बनाई है, जो भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी बड़ी उपलब्धि है।

2 केटेगरी में शॉर्टलिस्ट हुई 'रामायण'

'रामायण' 32वें वार्षिक क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड में दो श्रेणियों में शॉर्टलिस्ट हुई है। ये फिल्म 'बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स' और 'बेस्ट स्टंट डिजाइन्स' की श्रेणी में हॉलीवुड की कुछ बेहद शानदार फिल्मों के साथ प्रतिस्पर्धा करेगी। 'बेस्ट विज़ुअल इफ़ेक्ट्स' श्रेणी में कैटेगरी में, यह फिल्म 'ड्यून: पार्ट थ्री', 'द ओडिसी', 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे', 'गॉडज़िला माइनस जीरो', 'कोयोट वर्सेस एक्मी', 'द शीप डिटेक्टिव्स', 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', 'द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट', 'रेजिडेंट ईविल', 'वाइल्डवुड' और 'वेरवुल्फ' जैसी फिल्मों के साथ प्रतिस्पर्धा करेगी। वहीं, 'बेस्ट स्टंट डिजाइन' में इसका कॉम्पटीशन 'ड्यून: पार्ट थ्री', 'द ओडिसी', 'द फ्यूरियस', 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे', 'द फ़र्दर मिस-एडवेंचर्स ऑफ क्लिफ़ बूथ', 'जैकऐस: बेस्ट एंड लास्ट', 'गॉडजिला माइनस ज़ीरो', 'होप', रेजिडेंट ईविल', 'वेरवुल्फ' और 'योर मदर योर मदर योर मदर' जैसी फिल्मों से है।

क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स में शॉर्टलिस्ट होने का क्या मतलब है?

'बिलो-द-लाइन' कैटेगरी उन टेक्निकल और क्रिएटिव टीमों को मान्यता देती हैं जो पर्दे के पीछे काम करती हैं। इनमें विज़ुअल इफेक्ट्स, सिनेमैटोग्राफी, स्टंट डिजाइन, एडिटिंग, कॉस्ट्यूम डिजाइन, प्रोडक्शन डिजाइन साउंड जैसे विभाग शामिल हैं। वहीं शॉर्टलिस्ट किए जाने की बात करें तो इसका मतलब ये नहीं है कि फिल्म को आधिकारिक नॉमिनेशन मिल गया है। शॉर्टलिस्ट किए जाने के बाद अगला चरण 4 दिसंबर को होने वाला है, जिसमें फाइनल नॉमिनेशन की घोषणा होगी।

रामायण के बारे में

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित, 'रामायण: पार्ट 1' की बात करें तो इसको प्राइम फोकस स्टूडियोज के बैनर तले नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है। इस मेगा बजट फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और रवि दुबे जैसे कलाकारों से सजी ये फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब तक दुनियाभर में 1704 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है और इसी के साथ कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड चकनाचूर कर चुकी है। फिलहाल ये फिल्म भारत में कमाई के मामले में पांचवे नंबर पर है।