भोपाल। मध्य प्रदेश में होने जा रहे राज्यसभा उप चुनाव के लिए सियासी हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार हरदीप सिंह पुरी के सामने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार लोहानी को अपना समर्थन देकर कर मैदान में उतार दिया है।
उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे बने प्रस्तावक
कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी बनाए गए राजकुमार लोहानी के नामांकन में मध्य प्रदेश विधानसभा के उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे प्रस्तावक बने हैं। कांग्रेस द्वारा निर्दलीय उम्मीदवार को अपना समर्थन देने के बाद अब प्रदेश की इस राज्यसभा सीट पर मुकाबला तय हो गया है।

