अफगानिस्तान ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर पहली बार हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस का खिताब जीत लिया। हॉन्गकॉन्ग में खेले गए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने 6 ओवर में 115 रन बनाए।
अफगानिस्तान ने 5.1 ओवर में 119/2 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया। इमरान मीर ने 14 गेंदों पर नाबाद 53 और फरमानुल्लाह सफी ने 7 गेंदों पर नाबाद 26 रन बनाए।
इमरान ने 7 छक्के लगाए
इमरान ने 7 छक्के लगाए, जबकि फरमानुल्लाह ने 4 छक्के जड़े। दोनों ने नाबाद साझेदारी कर अफगानिस्तान को 4 विकेट से जीत दिलाई।
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ब्रायंट ने 14 गेंद पर 44 रन बनाए
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 6 ओवर में 115 रन बनाए। मैक्स ब्रायंट ने 14 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली। निक हॉबसन ने 8 गेंदों पर 23 और एलेक्स रॉस ने 10 गेंदों पर नाबाद 29 रन बनाए। अफगानिस्तान की ओर से नांगेलिया खान और करीम जनत ने 1-1 विकेट लिया।
इमरान मीर और सफी ने दिलाई जीत
116 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने 5.1 ओवर में 2 विकेट पर 119 रन बनाकर जीत हासिल की। इमरान मीर ने 14 गेंदों पर नाबाद 53 और फरमानुल्लाह सफी ने 7 गेंदों पर नाबाद 26 रन बनाए। दोनों ने मिलकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।
टूर्नामेंट का 22वां सीजन
हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस 2026 टूर्नामेंट का 22वां सीजन था। यह 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक हॉन्गकॉन्ग के मोंग कोक के मिशन रोड ग्राउंड पर खेला गया। तीन दिन के इस टूर्नामेंट में 12 देशों की टीमों ने हिस्सा लिया।
न्यूजीलैंड ने पांचवे टी-20 मैच में भारत को 7 विकेट से हरा दिया। हैमिल्टन में ईशान किशन एक साल में सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बने। उन्होंने पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ा।

