क्या है गहलोत से जुड़ा मामला
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें बताया गया कि जमवारामगढ में धूल भरी आंधी आई थी, तंबू गिर गया। यह गलत सूचना दी गई... मैंने एक घंटे तक इंतजार किया। उन्होंने कहा कि जब मैं यहां आया तो पता चला कि यहां लोग गर्मी में बैठे हैं, बहनें उमस से परेशान हो रही हैं। इससे मुझे परेशानी होती है। बिना किसी कारण के एक घंटा बर्बाद हो गया।
RAS अधिकारी हुई सस्पेंड इसके बाद जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) में तैनात राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारी अनिता कुमारी खटीक को निलंबित कर दिया गया। हालांकि कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में निलंबन का कारण नहीं बताया गया। सूत्रों ने कहा कि वह जमवारामगढ़ में मुख्यमंत्री के महंगाई राहत शिविर की तैयारियों में शामिल थीं।
RAS अधिकारी हुई सस्पेंड











